करिश्मा कपूर बीटाउन की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिन पर उम्र का जरा भी असर नही है। अपनी टाइमलेस ब्यूटी से वो फैंस को हमेशा सरप्राईज कर देती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव करिश्मा कपूर अवॉर्ड शो में शामिल होने पहुंची थीं। जहां पर उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आया। ब्लैक कलर की साड़ी में रेडी करिश्मा ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया था। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था।
2 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर 47 की उम्र में भी बेहद फिट और खूबसूरत नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीरों में करिश्मा ने ब्लैक कलर की साड़ी कैरी की है। जो कि डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से ली गई है। शियर फैब्रिक की साड़ी पर सिकुइन वर्क वाला बॉर्डर बना है। वहीं ब्लैक कलर के फ्लोरल मोटिफ्स पूरी साड़ी पर यहां वहां बने दिख रहे हैं। जिसे पहन करिश्मा का लुक बेहद खूबसूरत नजर आया।
3 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
वहीं इस शियर फैब्रिक की साड़ी को करिश्मा ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया है। जिसका बैकलेस डिजाइन इसे बोल्ड और ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रहा था। वहीं ये ब्लाउज साड़ी के बॉर्डर से मैच करते सिकुइन वर्क वाले फैब्रिक का बना था। जिसकी फ्रंट स्कूप नेकलाइन थी। वहीं करिश्मा ने इस पारदर्शी सी साड़ी के साथ किसी भी तरह की भारी-भरकम ज्वैलरी को कैरी नही किया है। बस स्टेटमेंट ईयरिंग्स पूरे लुक को आकर्षक बनाने के लिए काफी दिख रही थी।
4 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
जबकि बात करें मेकअप की तो करिश्मा ने अपना सिग्नेचर मेकअप ही कैरी किया है। जिसमे कोहल रिम्ड आई के साथ ग्लोइंग बेस और न्यूड टोन लिपस्टिक शामिल है। वहीं इस लुक को मिनिमम रखने के लिए करिश्मा ने स्लीक लो बन के साथ इसे मैच किया है।
5 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
करिश्मा के इस लुक की तस्वीरें सामने आते ही फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तऱफ बहन करीना कपूर का कमेंट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। जिसमे उन्होने करिश्मा के गाने की एक लाइन लिखी है।