एक्ट्रेस अपने लुक्स को बोल्ड दिखाने के लिए हर तरह के एक्सपेरिमेंट करती हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस राइमा सेन ने अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। जिसमें बोल्ड लुक के लिए वो बिना पैंट के नजर आ रही हैं। वहीं राइमा की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि राइमा सेन अक्सर ही बोल्ड लुक की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वहीं उनकी तरह बिना पैंट फोटोशूट करवाने की लिस्ट में और भी एक्ट्रेस शामिल हैं। जिन्होंने बोल्ड लुक के लिए ये एक्सपेरिमेंट किया।
बोल्ड दिखने के लिए इन एक्ट्रेस ने बिना पैंट कराया फोटोशूट, करीना कपूर से लेकर राइमा सेन तक हैं शामिल
दरअसल, राइमा सेन ने अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो व्हाइट कलर के चिकनकारी कुर्ते में नजर आ रही हैं। लाइट कर्ली हेयर डू के साथ बेरी लिप्स में उनका लुक बेहद खूबसूरत है। वहीं इस लुक को बोल्ड टच देने के लिए वो बिना पैंट फोटोशूट करवाते नजर आ रही हैं। हालांकि राइमा इससे पहले भी बिना पैंट के कैमरे के सामने पोज दे चुकी हैं।
कुछ दिनों पहले ही करीना कपूर का फोटोशूट सुर्खियों में था। जिसमें वो पति सैफ अली खान की शर्ट पहने पोज देते नजर आ रही थीं। वहीं इस लुक को और ज्यादा बोल्ड बनाने के लिए करीना ने पैंट को डिच किया था। जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।
उर्वशी रौतेला जो अक्सर ही ग्लैम लुक में नजर आती हैं। उनका भी लेटेस्ट फोटोशूट काफी बोल्ड है। इस तस्वीर में वो पारदर्शी नीले रंग की शर्ट पहने नजर आ रही हैं। वहीं इस लुक को और ज्यादा बोल्ड बनाने के लिए उन्होने पैंट नहीं पहना है। वहीं कोहल आईज और मेसी कर्ली हेयर के साथ उनका लुक कातिलाना नजर आ रहा है।
दीपिका पादुकोण ने भी फोटोशूट में बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए कुछ ऐसा ही फोटोशूट करवाया था। व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग हाई वेस्ट ब्रीफ्स और हाई हील्स के साथ गीले बालों में उनका लुक काफी बोल्ड दिख रहा था। हालांकि दीपिका को अपने इस फोटोशूट के लिए तारीफ और आलोचना दोनों का सामना करा पड़ा था।
View this post on Instagram