आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी के साथ ही मेहंदी की रस्म के साथ ही शादी के कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं। जिसमे कपूर खानदान के साथ ही करीबी दोस्तों की मौजूदगी भी देखने को मिली। करीना कपूर से लेकर करिश्मा और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर का खूबसूरत लुक आलिया की मेहंदी सेरेमनी में देखने को मिला। वहीं इस मौके पर खास दोस्त करन जौहर भी काफी अट्रैक्ट्रिव लुक में नजर आए।
2 of 6
अयान मुखर्जी, करण जौहर
- फोटो : social media
आलिया की मेहंदी के लुक की तस्वीरें भले ही अभी सामने ना आई हों। लेकिन करीना कपूर से लेकर करिश्मा कपूर के आउटफिट ने हर किसी को इंप्रेस कर लिया।
3 of 6
kareena kapoor for alia bhatt mehandi ceremony
- फोटो : instagram
पूरी लाइमलाइट चुराई करीना ने
करीना कपूर ने भाई रणबीर कपूर की शादी में मेहंदी सेरेमनी में ही बेहद खूबसूरत लहंगे को चुन लिया। सिल्वर और पिंक शेड के लहंगे में रेडी करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए इस लहंगे में करीना चमक रही थीं। सिकुइन वर्क वाले लहंगे के साथ करीना ने प्लजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना था। जिस पर मोतियों का वर्क था। वहीं साइड पर रखा सिकुइन वर्क का दुपट्टा खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहा था।
4 of 6
karisma kapoor for alia bhatt mehandi ceremony
- फोटो : instagram
करिश्मा का एलिगेंट लुक
दूसरी तरफ करिश्मा ने मेहंदी के इस मौके के लिए मस्टर्ड यलो कलर का खूबसूरत अनारकली कुर्ता चुना था। जो कि डिजाइनर पुनीत बालन के कलेक्शन से लिया गया था। राउड नेक पर बनी एंब्रायडरी के साथ पूरे दुपट्टे पर हैवी वर्क था। साथ में करिश्मा ने इस कुर्ते को मोजरी के साथ मैच किया। जो कि उनके लुक को एलिगेंट और क्लासी बना रहा था।
5 of 6
ranbir kapoor sister riddhima
- फोटो : instagram
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने आलिया की मेहंदी के लिए काफी क्लाली लुक चुना था। सितारों से सजी सिल्वर कलर की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज चुना था। जिस पर प्लजिंग नेकलाइन बनी थी। वहीं इस सितारों वाली सिकुइन साड़ी के साथ रिद्धिमा ने अनकट डायमंड का हैवी नेकपीस पहन रखा था। मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ली इस साड़ी में उनका लुक खूबसूरत नजर आ रहा था।