करीना कपूर बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन हैं। पिछले कुछ समय से वो लगातार मैटरनिटी फैशन गोल्स देती दिख रहीं थीं। वहीं दूसरे बच्चे के जन्म के बाद एक बार फिर से काम पर लौट गई हैं। इसके साथ ही उनका स्टाइलिश अवतार भी फैंस को नजर आने लगा है। इस बार जब वो घर से निकलीं तो उनके फैशनेबल कपड़ों ने हर किसी की तारीफ लूटी।
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram
दूसरे बच्चे के जन्म के बाद बेबो एक बार फिर शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। इसके साथ ही उनका स्टनिंग लुक वायरल हो रहा है। दरअसल, काम के लिए बन संवर कर तैयार हुईं करीना ए लाइन रैप ड्रेस में रेडी थीं। जो कि इन गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रही थीं। वी नेकलाइन और फ्रंट थाई हाई स्लिट के साथ इस ड्रेस में नॉट लगी थी। वहीं उनका मेकअप भी आई कैचिंग था।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram
करीना कपूर ने पेस्टल शर्ट ड्रेस के साथ पोस्ट मैटरनिटी वेट को भी हाइट किया था। इसकी लूज फिटिंग उनके कर्वी फिगर को शानदार लुक दे रही थी। वहीं करीना इस शानदार ड्रेस के साथ स्मोकी आईज और पिंक लिप कलर में नजर आईं। वहीं अपने ट्रिम किए हुए बालों पर करीना ने सॉफ्ट वेवी कर्ल बनवा रखे थे। जो उनके लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी दिख रहे थे।
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram fan page
जिसके साथ मैचिंग की व्हाइट पीप टो हील्स ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए काफी दिख रही थी। वैसे तो करीना का स्टाइलिश लुक एक बार फिर से दिखना शुरू हो चुका है। लेकिन पिछले दिनों जब वो सफेद और काले रंग के को-आर्ड सेट में घर से बाहर निकलीं थीं। तो उनके ड्रेस का जमकर मजाक बनाया गया था।
5 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram fan page
करन जौहर के घर जाने के लिए करीना बेस्टी अमृता अरोडा के साथ स्पॉट हुई थीं। इस दौरान करीना ने एच एंड एम ब्रांड का जेब्रा लाइन प्रिंट का को-आर्ड सेट पहन रखा था। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी फैशन च्वॉइस को लेकर मजाक बनाया था। वहीं इस बार उनका लुक हर किसी की तारीफ बटोरने में कामयाब हो गया।