फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर से ट्रेंड में आई जूती, स्टाइलिश दिखना है तो सस्ते में दिल्ली के इन फुटपाथ से खरीदें

Thu, 04 Jul 2019 02:06 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 04 Jul 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Juttis Are Back In Trend! These delhi Streets For A Reasonable Buy
जूती - फोटो : इंस्टाग्राम

आपने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को फिल्मों में जूती पहने हुए देखा होगा। सारा अली खान से लेकर मलाइका अरोड़ा और जाह्नवी कपूर तक स्टाइलिश जूती में देखी गई हैं। अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें आपको कोल्हापुरी जूती में दिखेंगी। इससे आप कह सकते हैं कि जूती एक बार फिर से स्टाइल ट्रेंड में है। दिल्ली में आपको ऐसी कई मार्केट्स मिलेंगी जहां आप सस्ते में स्टाइलिश जूती खरीद सकती हैं।


 

Juttis Are Back In Trend! These delhi Streets For A Reasonable Buy
जूती - फोटो : इंस्टाग्राम
लाजपत नगर
लाजपत नगर मार्केट में आपको हर फैशन और डिजाइन की जूती मिल जाएंगी। यहां से आप पंजाबी और कोल्हापुरी जूती खरीद सकती हैं। यहां आपको स्टाइलिश हील वाली, फ्लिप-फ्लॉप्स जूती सस्ते दाम में मिल जाएंगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से लाजपत नगर फुटपाथ या दुकान से स्टाइलिश जूती खरीद सकती हैं। यह बाजार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 9 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को लाजपत नगर बाजार बंद रहता है। 
Juttis Are Back In Trend! These delhi Streets For A Reasonable Buy
जूती - फोटो : इंस्टाग्राम
सरोजनी नगर
सरोजनी नगर से भी आप अपनी पसंद की स्टाइलिश जूती खरीद सकते हैं। यहां आपको स्टाइलिश लेदर बूट, सस्ते दाम पर कोल्हापुरी जूती आसानी से मिल जाएगी। यह बाजार सुबह 10 बजे खुल जाता है और शाम 9 बजे बंद होता है। अगर आप सरोजनी जा रहे हैं तो नजदीकी मेट्रो स्टेशन आईएनए पड़ेगा। लाजपत नगर की ही तरह यह बाजार भी सोमवार को बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Juttis Are Back In Trend! These delhi Streets For A Reasonable Buy
जूती - फोटो : इंस्टाग्राम

दिल्ली हाट
दिल्ली हाट, ट्रेडिशनल क्लोथिंग और हेडिक्राप्ट के लिए सबसे मशहूर मार्केट है। पिछले साल यहां सारा अली खान भी शॉपिंग करते हुए देखी गई थी। आपको दिल्ली हाट में एक से बेहतरीन एक स्टाइलिश जूती मिल जाएंगी। यह बाजार सुबह 11 बजे खुलती है और रात साढ़े दस बजे बंद होती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed