Jeans Styling Tips: आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक के जीवन का जींस एक अहम हिस्सा है। जींस को दफ्तर से लेकर पार्टियों तक में कैरी किया जा सकता है। यदि इसे अलग-अलग स्टाइल से कैरी किया जाए तो अंदाज भी काफी बदला हुआ लगता है। यही वजह है कि महिलाओं से लेकर पुरुषों तक के पास जींस का तगड़ा कलेक्शन देखने को मिलता है।
Jeans Styling Tips: जींस पहनते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां, देखें कहीं आप भी तो नहीं हैं इसमें शामिल
जींस खरीदना तो आसान है, लेकिन इसे कैरी करते समय अक्सर लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से लुक बिगड़ जाता है। यहां हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत टाइट जींस पहनना
अक्सर लोग जींस पहनते समय ये गलती कर देते हैं। लोगों को लगता है टाइट जींस से लुक अच्छा दिखेगा, लेकिन पहले तो ये जान लें कि आज के समय में टाइट जींस पहनने का ट्रेंड नहीं है। टाइट जींस की जगह हल्की लूज जींस पहनें। ज्यादा टाइट जींस शरीर की नसों को भी दबा देती है, जिस वजह से कई परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। इसलिए कोशिश करें और ज्यादा टाइट जींस से बचें। यदि फिटिंग की जींस पहन रहे हैं तो ये स्ट्रेचेबल होनी चाहिए।
पहनते समय बॉडी टाइप का ध्यान न रखना
ज्यादा लोग ट्रेंड के हिसाब से जींस खरीद तो लेते हैं लेकिन इसे खरीदते समय वो अपने बॉडी टाइप का ध्यान नहीं रखते हैं। जबकि आज-कल तो बाजार में हर बॉडी टाइप के हिसाब से जींस मिलती हैं। ऐसे में हमेशा अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ही जींस खरीदें। जैसे कि बहुत पतले लोगों पर बैगी जींस अच्छी नहीं लगती है और बहुत ज्यादा हेल्दी लोगों पर स्किनी जींस ज्यादा नहीं फबती।
जिन लोगों की हाइट छोटी होती है, ये गलती अक्सर वही करते हैं। खुद से लंबी जींस को पहनने से न सिर्फ उनका लुक बिगड़ जाता है, बल्कि इसकी वजह से जींस के नीचे का हिस्सा जमीन पर घिसता रहता है और खराब हो जाता है। इसलिए जींस की लेंथ को एडजस्ट अवश्य कराएं।
एक ही जींस को हफ्ते भर पहनना
लोगों को लगता है एक जींस को बिना धोए वो कई बार पहन सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। बाकी कपड़ों की तरह जींस को भी सिर्फ एक ही बार कैरी करना चाहिए। खासतौर पर अब जब गर्मी का मौसम है, तब तो जींस को एक बार पहनने के बाद धो लें। ऐसा न करने पर बैक्टीरिया, पसीने की बदबू और स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है।