जान्हवी कपूर अक्सर अपने हॉट लुक्स से फैंस को घायल करती हैं। बैकलेस ड्रेस हो या फिर बोल्ड नेकलाइन गाउन, जान्हवी का अंदाज हमेशा हॉट ही दिखता है। पिछले दिनों तो साड़ी संग बिकिनी डिजाइन के ब्लाउज में जान्हवी की अदाएं फैंस को इंप्रेस कर रही थीं। वहीं एक बार फिर जान्हवी का ग्लैमरस लुक सामने आया है। जिसमे वो अंग्रेजी सिंगर दुआ लिप को टक्कर देती दिख रही हैं।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर के लेटेस्ट लुक की तस्वीरें सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट ने साझा की है। जिसमे वो बटरफ्लाई डिजाइन के टॉप को पहने रेडी हैं। जिसके साथ जान्हवी ने रिस्की थाई हाई स्लिट डिजाइन की स्कर्ट को मैच किया है। वैसे बता दें कि जान्हवी कभी भी बोल्ड लुक को कैरी करने से परहेज नहीं करती हैं और हमेशा ही एक्सपेरिमेंट करते दिखती है। इस बार का लुक भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
लेटेस्ट तस्वीर में जान्हवी ने कस्टमाइज्ड थाई हाई स्लिट सिल्वर स्कर्ट को चुना है। जिसके साथ AREA क्लोदिंग लेबल के बटरफ्लाई टॉप को मैच किया है। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन और स्ट्रैपी स्लीव बोल्ड बना रही है। जान्हवी का ये आउटफिट बीच पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है।
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
बात करें आउटफिट की तो बैक पर क्रिस क्रॉस डिटेलिंग वाले टॉप जिसकी कलरफुल डिजाइन बटरफ्लाई जैसी बनी है। वहीं इस टॉप के साथ शिमरी स्कर्ट को मैच किया है। जिसकी शियर फैब्रिक और रिस्की थाई हाई स्लिट है। वहीं इस स्कर्ट के साथ जान्हवी ने ट्रांसपैरेंट स्ट्रैप की स्टिलिटो को मैच किया है। वहीं खुले सेंटर पार्टेड बालों के साथ मॉव शेड की लिपस्टिक और कोहल आईलाइनर और शिमरी आईशैडो लुक को कंप्लीट कर रहा है।
5 of 5
dua lipa
- फोटो : instagram
बता दें कि इस टॉप को जान्हवी के पहले पॉप स्टार दुआ लिप पहने नजर आ चुकी हैं। दुआ लिप ने इस बटरफ्लाई टॉप को जींस के साथ पेयर किया है।