बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर के फैशन में हमेशा कुछ न कुछ नया रहता है। इनके फैशन के कारण ही इन्हें बॉलीवुड की यंग फैशन फैशनीस्ट के तौर पर जाना जाता है। जान्हवी कपूर को आजकल ट्रेडिशन वियर काफी पसंद आ रहा है। इनके ट्रेडिशनल लुक को एयरपोर्ट से लेकर कई खास कार्यक्रमों में देखने को मिल रहा है। हाल ही में यह अदाकारा जिम भी कुछ इसी लुक में पहुंची। हालांकि जान्हवी इस लुक में बहुत ही स्वीट ऐंड प्रिटी लग रही थीं।
प्रिंटेड कुर्ता-पजामा पहन कर जिम पहुंचीं जान्हवी कपूर, नो-मेकअप लुक में लग रहीं थी बेहद प्यारी
जिम के बाहर जाह्नवी कपूर ब्लू कुर्ता और वाइट लेगिंग्स पहनी नजर आईं। पिंक ऐंड वाइट कलर के इस कुर्ते पर फ्लोरल प्रिंट था, जो इसे खूबसूरत बना रहा था।
जान्हवी के इस कुर्ते का स्टाइल बहुत ही साधारण था। स्ट्रेट कट इस कुर्ते की नेकलाइन भी सिंपल वी-शेप डिजाइन की थी। वहीं बाजू थ्री-फोर्थ लेंथ की थीं।
जान्हवी का यह लुक इतना ट्रेडिशनल था कि उन्होंने कुर्ते से मैचिंग कोल्हापुरी चप्पल भी पहन रखी थी।
Can I live in a saree forever!!! 🌺🌸🌷🌹💐🌼✨🐚
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
फोन पर बात करते हुए जान्हवी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान उनके सुंदरता को और बढ़ा रही थी। सबसे खास बात ये रहा कि जाह्नवी का नो-मेकअप लुक उनके गेटअप में बेहद स्वीट ऐंड इनोसेंट फील ऐड कर रहा था।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on