देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपनी एलिगेंट च्वाइस के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। ईशा अक्सर अलग-अलग ईवेंट्स पर अपनी उपस्थिति नए अंदाज में करती हैं। ईशा का स्टनिंग लुक्स हमेशा लोगों को इंप्रेस कर देता है। हाल ही में ईशा अंबानी ने अपना फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में ईशा एक एलिगेंट गाउन में नजर आ रही हैं।
गोल्डन मेटालिक फ्लोरल गाउन में ईशा अंबानी का फोटोशूट, फैशन का दिखा नया अंदाज
इस फोटोशूट में ईशा अंबानी ने हाउस ऑफ कनटेंप्ररी से फैशन डिजाइनर मानिक्यू ल्यूइलियर का गाउन पहना है। मैटालिक फ्लोरल लुक वाले इस गाउन में ईशा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
ईशा के इस मेटालिक सिल्क ब्लैंड गाउन पर शिमरी गोल्ड फ्लावर्स, कैसकेडिंग रफल्स और साथ में ट्रेन था। ईशा अंबानी की इन तस्वीरों को डिजाइनर आमी पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
ईशा ने इस आकर्षक गाउन के साथ हूप ईयरिंग्स और स्टाइलिश स्टेटमेंट रिंग पहने हुए अपने बालों को खुला छोड़ रखा है।
सब्टल लुक के लिए ईशा ने न्यूड ब्राउन लिपस्टिक के साथ काफी लाइट मेकअप किया है। ईशा अंबानी का एक के बाद एक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले ही ईशा का एक ट्रेडिशनल लुक चर्चा में बना हुआ था।
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on