IPL 2025: 1998 में फिल्म ‘दिल से’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही वजह है कि आज के समय में भी लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं।
वर्तमान समय में प्रीति जिंटा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन अपने सोशल मीडिया के साथ-साथ आईपीएल की वजह से वो हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। दरअसल, प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स टीम की मालकिन हैं। ऐसे में वो हमेशा अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में देखी जाती हैं।
बात करें उनके लुक्स की तो वो हमेशा ही कमाल के ही होते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां प्रीति जिंटा के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उनसे टिप्स ले सकें।
2 of 7
साड़ी लुक
- फोटो : instagram-Preity Zinta
साड़ी लुक
हर अभिनेत्री और आम लड़की की तरह प्रीति जिंटा भी साड़ी में कमाल की लगती हैं। ये गुलाबी साड़ी लुक उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में कैरी किया था। इस साड़ी में वो बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। अपने इस लुक के साथ उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखा था।
3 of 7
अनारकली सूट लुक
- फोटो : instagram-Preity Zinta
अनारकली सूट लुक
अनारकली सूट हर महिला को पहनना पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो प्रीति जिंटा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। सादगी भरे अंदाज में प्रीति जिंटा बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। माथे पर लगी छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही है।
4 of 7
सलवार-सूट
- फोटो : instagram-Preity Zinta
सलवार-सूट
वो स्टेडियम में हाल ही में ये सफेद सलवार-सूट पहने देखी गईं। अपने सिंपल से सलवार सूट के साथ उन्होंले कलरफुल दुपट्टा कैरी किया था। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने हाथों में चूड़ियां भी कैरी की थीं। इस सूट लुक में उनका अंदाज काफी प्यारा लग रहा था। आप भी गर्मी के मौसम में ऐसा लुक कैरी कर सकती हैं।
5 of 7
ऑफ शोल्डर ड्रेस
- फोटो : instagram-Preity Zinta
ऑफ शोल्डर ड्रेस
ऑफ शोल्डर ड्रेस हर किसी पर अच्छी नहीं लगती है, लेकिन अगर प्रीति जिंटा के लुक पर नजर डाली जाए तो उनका अंदाज इस लुक में भी कमाल का लगता है। यदि आपको भी ग्लैमरस दिखना पसंद है तो तो प्रीति जिंटा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।