Indo Western Outfit: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद अहम होता है। इसकी तैयारी वो महीनों-महीनों पहले से करती हैं। शादी के कार्यक्रमों में जिस तरह से हल्दी, मेहंदी और संगीत काफी अहम होता है, उसी तरह से लोगों के लिए रिसेप्शन का कार्यक्रम भी काफी ज्यादा जरूरी होता है।
नई दुल्हन के लिए उसकी ससुराल में पहला कार्यक्रम रिसेप्शन ही होता है। इस कार्यक्रम में हर किसी की नजर दुल्हन पर ही होती है। एक समय था जब हर नई दुल्हन अपने रिसेप्शन के कार्यक्रम में एथनिक आउटफिट पहनती थी, लेकिन अब समय बदल गया है।
आज के समय में लोगों की सोच काफी बदल गई है। ऐसे में ज्यादातर घरों में दुल्हन के कपड़ों को लेकर कोई आपत्ति नहीं होती। इसी के चलते रिसेप्शन में नई दुल्हनें अपना ग्लैमरस अंदाज भी दिखाना चाहती हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो रिसेप्शन के कार्यक्रम में ग्लैमरस गाउन पहनना चाहती हैं, तो हम आपको इसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं।
2 of 6
रिसेप्शन के लिए गाउन
- फोटो : instagram/Sapna Chaudhary
सपना चौधरी का हैवी गाउन
अगर आप हैवी गाउन पहनकर अपना खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो सपना चौधरी का हैवी गाउन बेस्ट विकल्प है। ऐसे गाउन आजकल चर्चाओं में भी रहते हैं। ऐसे गाउन के साथ आप क्यूट सी हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं।
3 of 6
रिसेप्शन के लिए गाउन
- फोटो : instagram/Malaika Arora
मलाइका का ग्लैम लुक
अक्सर अपने ग्लैमरस लुक की वजह से लोगों का दिल जीतने वालीं मलाइका आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आप उनके इस लुक से टिप्स लेकर अपना रिसेप्शन लुक तैयार कर सकती हैं।
4 of 6
रिसेप्शन के लिए गाउन
- फोटो : instagram/Gauahar Khan
गौहर खान का डीपनेक लुक
हरे रंग का ये डीपनेक बॉडीकॉन गाउन आपको ग्लैमरस लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसके साथ अपने बालों को हल्का कर्ल जरूर करें। कर्ली बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। इसके साथ ही डीपनेक होने की वजह से आप गले में कुछ क्लासी सा नेकपीस कैरी कर सकती हैं।
5 of 6
रिसेप्शन के लिए गाउन
- फोटो : instagram/Katrina Kaif
कटरीना कैफ
बहुत से लोगों के यहां नई दुल्हनें लाल, पीला, हरा रंग ही कुछ दिनों तक पहनती हैं। ऐसे में आप कटरीना कैफ की तरह ही लाल रंग का बैकलेस स्लिट स्टाइल का गाउन अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ये देखने में बेहद ही प्यारा लगेगा।