फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Makeup Idea: इस तरह से मेकअप करके स्वतंत्रता दिवस के लिए खुद को करें तैयार

Mon, 05 Aug 2024 10:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 05 Aug 2024 10:57 AM IST
सार

अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस अपने मेकअप से देशभक्ति की झलक दिखाना चाहती हैं तो इस दिन खास तरह का मेकअप करके सभी का दिल जीतें। 

विज्ञापन
independence day makeup idea for beginners independence day par makeup kaise karein
स्वतंत्रता दिवस मेकअप आइडिया - फोटो : instagram

Independence Day Makeup Idea: हर भारतीय के लिए 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस का दिन बेहद खास होता है। ये दिन भारत की आजादी का दिन है, जिसका जश्न देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यानी 2024 में भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस बना रहा है। ऐसे में स्कूलों में तो इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।



स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूलों से लेकर दफ्तरों तक में ध्वजारोहण के बाद तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस दिन के लिए बच्चों से लेकर बड़े तक काफी उत्साहित रहते हैं। हर कोई इस दिन को अपने-अपने तरीके से मनाता है।

बात करें लड़कियों की तो वो इस दिन तिरंगे के रंगों वाले कपड़े पहनकर तैयार होती हैं और अपना खूबसूरत अंदाज दिखाती हैं। अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर अलग और खास तरह से तैयार होना चाहती हैं, तो यहां हम इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे मेकअप आईडिया देने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप देशभक्ति दिखा सकती हैं। 

independence day makeup idea for beginners independence day par makeup kaise karein
स्वतंत्रता दिवस मेकअप आइडिया - फोटो : instagram
आंखों पर ऐसे लगाएं आईशैडो

अगर आप अपने मेकअप से देशभक्ति की झलक दिखाना चाहती हैं तो अपने आंखों पर इस तरह से मेकअप करें। इसके लिए आंखों पर सबसे पहले एक साइड ऑरेंज रंग का आईशैडो लगाएं, फिर सफेद और फिर हरे रंग का। इसको लगाने के बाद जब आब आंखें बंद करेंगी तो आपकी आंखें तिरंगे की झलक मारेंगी। 
independence day makeup idea for beginners independence day par makeup kaise karein
स्वतंत्रता दिवस मेकअप आइडिया - फोटो : instagram

ये तरीका भी है खूबसूरत

अगर पहले वाला तरीका पसंद नहीं आया है तो आप आईशैडो को इस तरह से भी लगा सकती हैं। इसके लिए पलकों की तरफ हरे रंग का आईशडो लगाएं। इसके बाद बीच में सफेद रंग का इस्तेमाल करें और सबसे ऊपर केसरिया या फिर ऑरेंज रंग का आईशैडो इस्तेमाल करें। इससे भी आपका लुक प्यारा दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
independence day makeup idea for beginners independence day par makeup kaise karein
स्वतंत्रता दिवस मेकअप आइडिया - फोटो : instagram

अशोक चक्र के साथ बनाएं तिरंगा

आंखों पर तिरंगे बनाना तो आसान है लेकिन ये खूबसूरत तभी लगेगा जब आप आंखों के ऊपर ऐसे नीले रंग से अशोक चक्र बनाएंगी। अशोक चक्र की वजह से इस आईमेकअप का लुक प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
independence day makeup idea for beginners independence day par makeup kaise karein
स्वतंत्रता दिवस मेकअप आइडिया - फोटो : instagram

गालों पर ऐसे करें मेकअप 

अगर आई मेकअप के अलावा भी अलग तरह से मेकअप करना चाहती हैं तो इस तरह से अपने गालों पर भी तिरंगा बना सकती हैं। तिरंगे के अलावा अगर गालों पर भारत का नक्शा बनाएंगी तो ये भी देखने में खूबसूरत लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed