Independence Day 2024: हर भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है। इस दिन ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। ऐसे में हर साल इस दिन को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन जगह-जगह ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। हर स्कूल, कॉलेज और दफ्तर में मिठाईयां बांटी जाती हैं। इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने कपड़ों से भी देशभक्ति की झलक दिखा सकते हैं।
ये सुनकर चौंकने की जरूरत नहीं है। यहां हम महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी कुछ ऐसे आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं, जिनको कैरी करके आप देशभक्ति दिखा सकते हैं। ये सभी कपड़े काफी आरामदायक भी रहते हैं, ऐसे में आपको इसे पहनने से पहले सोचने की जरूरत नहीं है। चलिए बिना देर करते हुए आपको भी स्वतंत्रता दिवस के लिए कुछ आउटफिट आइडिया देते हैं, ताकि आपका लुक उस दिन सबसे अलग दिखे।
2 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
ट्राई कलर सूट
इस तरह का सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। इसके लिए हरे रंग की पायजामी, सफेद रंग का कुर्ता और केसरिया रंग का दुपट्टा काफी अच्छा रहेगा। आप अपने इस लुक को पूरा करने के लिए हाथों में ट्राई रंग की चूड़ियां भी पहन सकती हैं। अपने इस सूट के साथ माथे पर बिंदी जरूर लगाएं।
3 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
ट्राई कलर साड़ी
आप स्वतंत्रता दिवस के दिन ऐसी तिरंगा के रंगों वाली साड़ी पहन सकती हैं। ये भी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इसके साथ ब्लाउज हरे रंग का ही पहनें। अपने इस साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए खुले बाल रखें और कानों में झुमके जरूर पहनें। इसके साथ चूड़ियां भी अच्छी लगेंगी।
4 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
शरारा सूट के साथ ट्राई कलर दुपट्टा
अगर आपके पास ट्राई कलर सूट नहीं है तो सफेद रंग के सूट के साथ ट्राई कलर का दुपट्टा पहनें। इस तरह के सफेद रंग के सूट पर ऐसा ट्राई कलर का दुपट्टा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। ध्यान रखें कि आपका सूट प्लेन व्हाइट रंग का ही होना चाहिए।
5 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
सफेद कुर्ता-पायजामा और पगड़ी
पुरुषों को इस दिन कपड़े पहनने से पहले काफी सोचना पड़ता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के दिन आप सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और सफेद रंग की ही पगड़ी पहन सकते हैं। अगर सफेद पगड़ी नहीं पहनना चाहते तो बाजार में आपको कई तरह की अन्य रंगों की पगड़ियां मिल जाएंगी।