Independence Day 2023: इस स्वतंत्रता दिवस अपनी मेहंदी से दिखाएं देशभक्ति, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन
इस स्वतंत्रता दिवस आप अपनी मेहंदी से देशभक्ति दिखा सकती हैं। आइए आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथों पर बनाएं लहराता तिरंगा
इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने हाथों में इस तरह से लहराता हुआ तिरंगा बनवा सकती हैं। इसके अलावा अपने हाथों में देश की एकता को भी दिखा सकती हैं। ये काफी अलग डिजाइन है।
भारत माता की तस्वीर
अगर आप कुछ अलग सी मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इस तरह से अपने हाथों पर भारत का नक्शा बनवाएं। इसके अंदर भारत माता की तस्वीर काफी खूबसूरत लगेगी।
शहीद वीरों की तस्वीर
अगर आप आजादी के जश्न में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के अपने हाथों में क्रांतिकारी वीरों की तस्वीर बनवा सकती हैं। इसे भारत के नक्शे के अंदर ही बनवाएं।
इंडिया गेट की तस्वीर
दिल्ली मे स्थित इंडिया गेट की तस्वीर किसने नहीं देखी होगी। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने हाथों में इंडिया गेट पर लहराते तिरंगे की फोटो बनवा सकती हैं।