बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस एक नीले रंग की यूनिक ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें जान्हवी काफी प्यारी लग रही हैं, और फैंस भी इस ड्रेस पर फिदा हो रहे हैं। हर कोई जान्हवी की इस ड्रेस की तारीफ कर रहा है। लेकिन क्या आपने जान्हवी की ये ड्रेस अब तक देखी? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको उनकी इस ड्रेस के बारे में बताते हैं।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram/janhvi kapoor
दरअसल, वैसे तो जान्हवी हमेशा ही अपनी कई ड्रेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया है, जिसमें उन्होंने डिजाइनर Atsu Sekhose की डिजाइन की हुई ड्रेस को पहना है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है, और खुद डिजाइनर और जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर किया है। फैंस को ये ड्रेस खूब पसंद आ रही है।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : Instagram/janhvi kapoor
ये स्ट्रैपलेस ड्रेस काफी अट्रेक्टिव लग रही है, और कमाल का लुक दे रही है। वहीं इस ड्रेस पर सामने की तरफ एक बड़ा सा फूल बना हुआ है, जो इस ड्रेस को बाकी ड्रेस से अलग बना रहा है। ये ड्रेस मल्टीकलर है और हाथों से इसकी एंब्रॉयडरी की गई है। इस ड्रेस के साथ जान्हवी ने पर्पल रंग के हाई हील पहने, और ये उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram/Atsu Sekhose
यही नहीं, जान्हवी कपूर ने इस खूबसूरत ड्रेस के साथ बेहद प्यारी ईयररिंग्स कैरी की हुई हैं, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही हैं। बात अगर जान्हवी के मेकअप की करें, तो उन्होंने काफी कम मेकअप किया है। उन्होंने पिंक आई शैडो, मस्कारा और थोड़ा सा ब्लश इस्तेमाल किया है। साथ ही जान्हवी ने पिंक रंग की लिप्सटिक लगाई हुई है।
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram/janhvi kapoor and Atsu Sekhose
वहीं, अपने बालों को जान्हवी ने खुला रखा हुआ है। इस ड्रेस की कीमत तो अभी सामने नहीं आई है, लेकिन जो भी इस ड्रेस को देख रहा है वो इसकी बिना तारीफ किए नहीं रह पा रहा है।