साड़ी पहनना बॉलीवुड की हसीनाओं की भी पहली पसंद बन गई है। ऐसे में खुद को स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाने के लिए सितारों से जमगमाती साड़ी का चुनाव करती हैं। जिसमे उनका लुक बोल्ड और देसी दोनों एक साथ नजर आता है। कटरीना कैफ से लेकर मलाइका अरोड़ा तक सितारों से जगमगाती साड़ी में ग्लैमर दिखा चुकी हैं। इन दिनों सिकुइन वर्क वाली साड़ी का काफी ज्यादा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जिसे बॉलीवुड के साथ ही आम लड़कियां भी फॉलो कर रही हैं।
2 of 5
शहनाज गिल साड़ी
- फोटो : instagram/shehnaazgill
बिग बॉस सीजन 15 के फिनाले में स्टेज पर पहुंची शहनाज गिल ने गुलाबी रंग की खूबसूरत सी सिकुइन वर्क वाली साड़ी का चुनाव किया था। जिसे पहन वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं उनका मेकअप इस साड़ी के साथ काफी सिंपल और अट्रैक्टिव था। इस लुक को आप काफी आसानी से फॉलो कर सकती हैं।
3 of 5
,parineeti chopra
- फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा ने पिछले दिनों पर्पल रंग की साड़ी के साथ अपोजिट ब्लैक कलर के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं साइड पार्टीशन हेयर के साथ परिणिती ने न्यूड और ड्यूई मेकअप को फॉलो किया था। जबकि इस हैवी सिकुइन वाली साड़ी के साथ मिनिमम ज्वैलरी के साथ पेयर किया है।
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
वैसे बता दें कि मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई सितारों से सजी इस साड़ी के साथ ज्यादातर एक्ट्रेस मिनिमम एक्सेसरीज में ही नजर आती हैं। जिसमे इसका लुक काफी खूबसूरत दिखता है। मलाइका अरोड़ा ने ग्रीन सिकुइन साड़ी के साथ नो एक्सेसरीज और न्यूड ड्यूई मेकअप के साथ इसे कैरी किया है।
5 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
हालांकि कटरीना कैफ ने इस ओम्बर शेड सिकुइन साड़ी के साथ पर्ल नेकपीस का चुनाव किया था। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनका हेयरस्टाइल भी साड़ी के साथ परफेक्ट लुक दे रहा था। तो अगली बार सिकुइन वर्क वाली साड़ी पहनने से पहले बीटाउन इन हसीनाओं के लुक्स को जरूर फॉलो करें।