तेजस्वी प्रकाश इन दिनों नागिन सीरियल में नजर आ रही हैं। जिसमे वो बिल्कुल अलग नागिन वाले किरदार में नजर आती हैं। हालांकि तेजस्वी का चुलबुला मिजाज लोग बिग बॉस के घर में देख चुके हैं। वहीं इस शो के खत्म होन के बाद उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में तेजस्वी भी फैंस को निराश ना करते हुए अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को साझा करते रहती हैं। जिसमे उनका लुक फैंस को काफी पसंद आता है। दो दिन पहले ही तेजस्वी ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की थी।
2 of 6
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : instagram
जिसमे वो सिल्वर मैटेलिक कलर के ड्रेस में रेडी दिख रही थीं। जिसके साथ ही उनका लुक भी काफी खूबसूरत दिख रहा था। तेजस्वी ने खुले बालों के साथ ही आंखों को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया था। जिससे वो काफी अट्रैक्टिव दिख रही थीं। तेजस्वी के इस लुक की फैंस ने भी जमकर तारीफ की थी। अगर आपकी भी आंखे बड़ी हैं और आप तेजस्वी प्रकाश जैसा आईलुक चाहती हैं। तो इन मेकअप टिप्स को फॉलो करें।
3 of 6
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : इंस्टाग्राम
आईलेंस
इन दिनों कलरफुल लेंसेज काफी ज्यादा ट्रेंड में है। जिन्हें ये एक्ट्रेसेज भी आंखों पर लगाकर खूबसूरत लुक में नजर आती हैं। लेकिन आंखों पर लेंस लगाने से पहले अपने स्किन टोन और कपड़ों के कलर कॉम्बिनेशन को फ़ॉलो करें। जिससे कि आपका आई लुक खूबसूरत दिखे। तेजस्वी ने सिल्वर कलर की ड्रेस के हिसाब से लगभग मैचिंग के लेंस को आंखों में लगाया है।
4 of 6
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : instagram
आईलैश एक्सटेंशन
वैसे तो आईलैश एक्सटेंशन परमानेंट टाइप का आता है। जिसके साथ तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के घर में पहुंची थी। इसका फायदा रहता है कि बिना मेकअप के भी आंखे खूबसूरत दिखती हैं। लेकिन अगर आप आईलैश एक्सटेंशन नहीं करवाना चाहती हैं तो मस्कारे की डबल कोट भी काफी खूबसूरत दिखती है। वहीं आप चाहें तो फॉल्स आईलैशेज भी आंखों पर लगा सकती हैं। मार्केट में आपको हैवी और हल्की दोनों तरह की आईलैश मिल जाएंगी। जिसे आप अपनी सुविधा और आंखों के आकार के हिसाब से लगा सकती हैं।
5 of 6
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : इंस्टाग्राम
काजल को लगाए सही जगह
अगर आप तेजस्वी प्रकाश के आईलुक को पाना चाहते हैं। तो काजल को सही तरीके से लगाएं। इसे वाटरलाइन और पलकों के नीचे बिल्कुल हल्के हाथों से लगाकर मेकअप पूरा करें।