How To Find Perfect Bindi: भारतीय महिलाओं के लिए बिंदी सिर्फ एक श्रृंगार का हिस्सा नहीं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती को निखारने का भी एक जरिया भी है। बिंदी लगाने के बाद लुक पूरी तरह से बदल जाता है। ऐसे में सही आकार और डिजाइन की बिंदी लगाने से आपके चेहरे की बनावट और लुक और भी आकर्षक लग सकता है। इसीलिए बिंदी का चयन हमेशा चेहरे के आकार के हिसाब से ही करना चाहिए।
How To Find Perfect Bindi: आप पर कैसी बिंदी लगेगी सबसे प्यारी ? चेहरे के आकार के हिसाब से करें चयन
यदि आपको ये समझ नहीं आता कि आप पर कैसी बिंदी अच्छी लगेगी तो ये लेख आपके लिए ही है। यहां हम आपको बताएंगे कि चेहरे के हिसाब से कैसी बिंदी का चयन कर सकते हैं।
गोल है चेहरा तो कैसी बिंदी खरीदें
- गोल चेहरे वाली लड़कियों को हमेशा छोटी गोल बिंदी का चयन ही करना चाहिए।
- यदि आप ज्यादा बड़ी और गोल बिंदी का चयन करेंगी तो आपका चेहरा मोटा दिखेगा।
- ऐसे में या तो छोटी सी गोल बिंदी का इस्तेमाल करे, वरना फिर लंबी बिंदी ही लगाएं।
- लंबे आकार वाली बिंदी आपके चेहरे को लंबा दिखाएगी।
अंडाकार चेहरे के लिए कैसी बिंदी खरीदें
- यदि आपका चेहरा अंडाकार है तो ये काफी अच्छा है।
- अंडाकार चेहरे पर हर तरह की बिंदी अच्छी लगती है।
- आप छोटे से लेकर बड़ी या लंबी बिंदी तक अपने माथे पर लगा सकती हैं।
- अगर सबसे अच्छी बिंदी की बात करें तो मीडियम साइज की गोल बिंदी अंडाकार आकार के चेहरे वाली महिलाओं पर सूट करती है।
हार्ट शेप चेहरे के लिए कैसी बिंदी खरीदें
- यदि आपका चेहरा हार्ट शेप का है तो छोटी और हल्की डिजाइन वाली बिंदी का चयन करें।
- बहुत बड़ी या चौड़ी बिंदी लगाने से माथा और ज्यादा चौड़ा दिख सकता है।
- इसलिए हमेशा छोटी और सिंपल स्टोन वाली बिंदी इस चेहरा सुंदर लगता है।
चौकोर चेहरे के लिए कैसी बिंदी खरीदें
- यदि आपका चेहरा चौकोर है, तो आपको गोल या कर्वी शेप वाली बिंदी लगानी चाहिए।
- ये आपके चेहरे के स्ट्रॉन्ग फीचर्स को बैलेंस करेगी और एक सॉफ्ट लुक देगी।
- बहुत चौड़ी या लंबी बिंदी लगाने से चेहरा और ज्यादा चौड़ा दिख सकता है।
- इसलिए बड़ी सी बिंदी से दूर ही रहें।