हिना खान फैंस के दिलों पर राज करने का हुनर बखूबी जानती हैं। तभी तो जैसे ही फरवरी शुरू हुई। उन्होंने प्यार भरे महीने का वेलकम करते हुए अपने फैंस को तस्वीरों की ट्रीट दे दी। वैसे भी हिना को स्टाइल और फैशन के मामले में पछाड़ना मुश्किल है। जब भी वो फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती हैं तो फैंस दीवाने हो जाते हैं। ऐसे में हिना की ये तस्वीर कैसे पीछे रह जाती।
वेलेंटाइन प्रेमियों को हिना खान ने दिया तोहफा, लाल ड्रेस में लग रहीं बला की खूबसूरत
दरअसल, हिना ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो लाल रंग का फरी वेलवेट जैकेट पहने दिख रही हैं। वहीं इसके साथ उन्होंने लाल रंग का टर्टल नेक स्वेटर भी पहना है। जिसमे हिना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन इस लाल रंग के जैकेट के साथ हिना का मेकअप जबरदस्त है। बात करें मेकअप की तो सिंपल ग्लोई चिक्स के साथ हिना ने मस्कारा क्लैड आईज और वेल डिफाइन आइब्रो के साथ डार्क रेड कलर की लिपस्टिक लगा रखी है। जो उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रही है।
इसके साथ ही हिना ने कैप्शन में लिखा है कि तो प्यार भरे महीने की शुरूआत हो गई है, चलो इसे लाल रंग से शुरू करते हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब हिना ने इतना खूबसूरत विंटर फैशन गोल दिया है। इसके पहले भी वो मोनोक्रोम लुक में नजर आ चुकी हैं। जिसकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थीं।
इन तस्वीरों में हिना ने सफेद रंग का फरी जैकेट पहना था। वहीं काले रंग के शार्ट्स के साथ मैच किया था। वहीं साथ में पहना नी लेंथ काले रंग का बूट्स उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं बात करें मेकअप की तो आइलाइनर, मस्कारा और ग्लॉसी लिप्स उनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी दिख रहे थे।