त्योहारों का सीजन खुशियां लेकर आता है। इस रविवार को बकरीद का त्योहार मनाया गया। जिसे खास अंदाज में मनाया सेलिब्रेटीज ने। हिना खान से लेकर आमना शरीफ तक इन स्टाइलिश हसीनाओं ने फैंस को बकरीद की मुबाकरबाद देने के लिए सबसे बेस्ट एथिनिक आउटफिट को चुना। जिसमे इनका खूबसूरत लुक भी देखने को मिला। तो चलिए देखें किन बीटाउन डीवा का अंदाज सबसे ज्यादा खूबसूरत लगा।
Hina Khan: हिना खान-आमना शरीफ तक एथिनिक आउटफिट में दिखा इन हसीनाओं का खूबसूरत अंदाज
अपने फैंस को अक्सर ही खूबसूरत लुक का तोहफा देने वाली हिना खान ने ईद के मौके पर भी शानदार फैशन सेंस की झलक दिखाई। पेस्टल ग्रे कलर की शार्ट कुर्ते के साथ लहंगा स्कर्ट पहने हिना खान का लुक शानदार था। जिस पर गोल्डन कलर की एंब्रायडरी बनी थी। वहीं कुर्ती की फुल स्लीव इसे रीगल लुक दे रही थी। हिना ने इस एथिनिक आउटफिट को ब्राउन शेड की मैट लिपस्टिक और बालों में लो बन के साथ पूरा लुक दिया था। जिसमे वो हमेशा की तरह ही हसीन दिख रही थीं।
सोहा अली खान ने बेटी इनाया के साथ वीडियो शेयर किया है। जिसमे मां-बेटी का मैचिंग शरारा काफी खूबसूरत दिख रहा है। वहीं सोहा अली के साथ ही बेटी की हेयरस्टाइल हर किसी का दिल चुरा रही है।
View this post on Instagram
इस ईद बेस्ट एथिनिक लुक में आमना शरीफ का ये लुक भी शामिल है। ब्लैक कलर के शरारा सेट में रेडी आमना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं गोटा पट्टी वर्क वाले शरारा और कुर्ते के साथ आमना का न्यूट्रल टोन मेकअप शानदार दिख रहा था। जिसे आमना ने ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स के साथ मैच किया था।
गौहर खान ने फैंस को ईद मुबारक कहने के लिए शरारा या कुर्ते की बजाय साड़ी को चुना है। गुलाबी रंग की साड़ी के साथ गौहर ने फुल स्लीव ब्लाउज को चुना है। जिसके साथ चोकर नेकपीस और बालों में स्लीक बन बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं गौहर ने डीप मरून लिप शेड के साथ इस लुक को वाइब्रेंट बना दिया है।