हिना खान लगातार सोशल मीडिया पर अपनी हॉट अदाओं के साथ सामने आ रही हैं। जिसे देख फैंस तो बस घायल ही हुए जा रहे हैं। लेकिन इन तस्वीरों से हिना की फैन फॉलोइंग में लड़कियों को भी फायदा हो रहा है। ज्यादातर विंटर फैशन ट्रेंड को फॉलो करती इन तस्वीरों को देख लड़कियों को स्टाइल टिप्स मिल रही है। वहीं हिना की हॉट एंड बोल्ड अदाएं इंटरनेट का पारा बढ़ाने के लिए काफी दिख रही हैं।
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
हिना खान ने एक के बाद एक विंटर फैशन के साथ अदाएं दिखाई हैं। इंस्टाग्राम पर साझा इन तस्वीरों में हिना खान बोल्ड लुक को भी फॉलो करते दिखीं। जिसमे स्टॉकिंग्स से लेकर मखमली जैकेट का फोटोशूट शामिल है। वहीं इस बार उनके जैकेट और शार्ट्स ने हर किसी का दिल ही चुरा लिया।
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
अभी हाल ही में हिना ने लांग जैकेट के साथ शार्ट्स ड्रेस पहनकर फोटोशूट करवाया है। ब्लैक एंड व्हाइट बॉक्स पैटर्न के जैकेट के साथ हिना ने लेटेक्स फैब्रिक की शार्ट ड्रेस पहन रखी है। जिसके साथ एंकल लेंथ बूट्स कमाल लग रहे हैं। वहीं हिना की अदाएं इस लुक को हॉट बना रही हैं।
4 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
वहीं इससे पहले वो एनिमल प्रिंट के मखमली जैकेट के साथ भी फोटोशूट करवा चुकी हैं। नीले रंग के डेनिम जंपसूट और साथ में हील वाले बूट्स पहने हिना खान भऱपूर स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं इसके साथ शाइनी बेस मेकअप, मैट लिपस्टिक और ब्लो ड्राई स्ट्रेट हेयर लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी दिख रहे हैं।
5 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
सर्दियों के मौसम में हिना की ये तस्वीरें इंटरनेट का पारा बढ़ाने के लिए काफी थीं। काले रंग के शिमरी लेटेक्स फैब्रिक के जींस के साथ क्रॉप वुलेन मॉव कलर का टॉप और साथ में पिंक ट्रेंच कोट कमाल लग रहा है। वहीं इस लुक के साथ हिना के पूरे मेकअप ने बात बना दी थी।