{"_id":"66d7dd1ef496f4347a0d1cbb","slug":"hartalika-teej-2024-trendy-nail-art-design-for-short-and-long-nails-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2024 Nail Art: हरतालिका तीज से पहले नाखूनों पर कराएं ऐसी खूबसूरत नेल आर्ट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hartalika Teej 2024 Nail Art: हरतालिका तीज से पहले नाखूनों पर कराएं ऐसी खूबसूरत नेल आर्ट
Hartalika Teej 2024 Nail Art: सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का इंतजार सालभर करती हैं। ये दिन हर शादीशुदा महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो सच्चे मन से महादेव और माता पार्वती की पूजा करके अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।
ऐसी मान्यता है कि जो भी महिला इस दिन सच्चे मन से पूजा करती है, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। इसी वजह से सुहागिन महिलाएं इस दिन इस कठिन व्रत को रखती हैं। इस दिन सजने-संवरने का भी काफी रिवाज है। ऐसे में हर सुहागिन महिला इस दिन के लिए कई-कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं।
अगर आप इस हरतालिका तीज पर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो नाखूनों पर खूबसूरत नेल आर्ट अवश्य कराएं। नाखूनों पर नेल आर्ट कराने से आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। यहां हम आपको हरतालिका तीज के लिए लेटेस्ट नेल आर्ट की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
ऐसी ग्लिटर वाली नेल आर्ट भी आजकल काफी चलन में है। गुलाबी रंग की नेल पॉलिश के साथ गोल्डन रंग का ग्लिटर आपके नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाएगा। अगर आप भरे हाथ मेहंदी लगवा रही हैं तो इस डिजाइन का चयन करें।
3 of 7
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
ऐसी नग वाली नेल आर्ट आपके साधारण नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। इसके लिए आपको अपने नाखूनों को सिंपल रख के उसके किनारों पर नग लगवाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
आज के समय में लड़के शादी से पहले अपनी होने वाली पत्नी को प्रपोज करते हैं। ऐसे में आप अपने नाखूनों में आप ऐसा प्रपोजल वाला नजारा दिखा सकती है। ये आपके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करेगी और आप इसके जरिए अपना प्यार दिखा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरतालिका तीज है तो आप इस तरह की नेल आर्ट करा सकती है। इस डिजाइन में अपने नाखूनों पर दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर बनवाएं। इसके लिए नाखूनों का लंबा होना जरूरी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।