{"_id":"66d542f3c1d07ab253053fb0","slug":"latest-and-beautiful-feet-mehndi-design-for-hartalika-teej-2024-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mehndi Design For Hartalika Teej: इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, ये हैं लेटेस्ट डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mehndi Design For Hartalika Teej: इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, ये हैं लेटेस्ट डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:12 AM IST
सार
हरतालिका तीज के त्योहार पर आप हाथों के साथ-साथ अपने पैरों में भी मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन रचा सकती हैं। यहां हम आपको पैरों की मेहंदी के लिए लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mehndi Design For Hartalika Teej: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल के वैदिक पंचांग के अनुसार ये व्रत 6 सितंबर 2024, शुक्रवार को रखा जाएगा, जिसकी तैयारी भी महिलाओं ने पूरी कर ली है।
इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखकर महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ये व्रत सुहाग की कामना करने के लिए रखा जाता है, ऐसे में इस दिन 16 श्रृंगार करना काफी अहम हो जाता है। इसी के चलते हर सुहागिन महिला तीज की पूजा के वक्त खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं।
इसके लिए वो पहले से ही अपने हाथों में खूबसूरती मेहंदी भी लगाती हैं। इस बार आप चाहें तो हाथों के साथ-साथ अपने पैरों में भी खूबसूरत मेहंदी लगा सकती हैं। यहां आज हम आपको पैरों की मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरतालिका तीज है तो आप इस तरह की डिजाइन का ही चयन करें। ऐसी मोर वाली डिजाइन भी आपके पैरों को खूबसूरत बनाएगी। इसके साथ पैरों में बिछिया और पायल अवश्य पहनें।
3 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
बहुत सी महिलाओं को भरे-भरे पैर मेहंदी लगावाना पसंद होता है। ऐसी महिलाओं के लिए ये डिजाइन परफेक्ट है। इस डिजाइन से आपके पैर कमाल के लगेंगे। इसे लगाने में भले ही समय लगेगा, लेकिन ये देखने में कमाल की लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
अगर आप आलता नहीं लगाना चाहतीं तो अपने पैरों में इस तरह की मेहंदी लगाएं। ये डिजाइन आलता की तरह ही पैरों पर लगेगी, जिसकी वजह से पैर देखने में और खूबसूरत लगेंगे। इस डिजाइन की मेहंदी के साथ पैरों में पायल अवश्य पहनें।
विज्ञापन
5 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अगर आपके पास मेहंदी लगाने का ज्यादा समय नहीं बचा है तो आप इस तरह की डिजाइन को अपने पैरों पर रचा सकती हैं। उंगलियों पर लगी हुई ये डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।