फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2024: अगर शादी के बाद पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत तो ऐसे हों तैयार

Fri, 06 Sep 2024 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 06 Sep 2024 09:34 AM IST
सार

अगर शादी के बाद आप पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रख रहींं हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर तैयार हों। इससे आपका लुक पूरा दिखेगा और आप सबसे खूबसूरत लगेंगी। 

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 tips for newly bride for Hartalika Teej fast
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram

Hartalika Teej 2024: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर मां गौरी और महादेव की पूजा करती हैं।



ऐसी मान्यता है कि जो भी महिला इस दिन सच्चे मन से भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करती है तो भगवान उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। इस साल ये तिथि 6 सितंबर को पड़ रही है, ऐसे में हरतालिका तीज का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा।

इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं, जिसके चलते वो पूजा के वक्त 16 श्रृंगार करती हैं। इसके साथ-साथ वो काफी अच्छे से तैयार होती हैं। अगर शादी के बाद आप पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रख रहीं हैं तो तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।  इससे आपका लुक पूरा दिखेगा और आप सबसे खूबसूरत लगेंगी। 

Hartalika Teej 2024 tips for newly bride for Hartalika Teej fast
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram

पहले एथनिक आउटफिट

हरतालिका तीज के दिन एथनिक आउटफिट ही पहनें। इस दिन के लिए साड़ी या लहंगा सबसे बेस्ट रहेगा। अगर शादी के बाद पहली बार व्रत रख रही हैं तो हो सके तो अपनी शादी का लहंगा ही इस दिन पहनें। लहंगे के अलावा आप चाहें तो अपने पति द्वारा दी गई साड़ी भी पहन सकती हैं। 

Hartalika Teej 2024 tips for newly bride for Hartalika Teej fast
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram

शादी का चूड़ा 

अपने इस लुक को पूरा करने के लिए हाथों में शादी का चूड़ा अवश्य पहनें। ये आपकी शादी की यादों को ताजा करने का काम करेगा। अगर शादी का चूड़ा नहीं पहनना चाहतीं तो अपने आउटफिट से मैच करके हाथ भरकर चूड़ियां पहनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 tips for newly bride for Hartalika Teej fast
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram-Sonarika Bhadoria

सिंदूर और बिंदी है जरूरी
 
सिंदूर और माथे पर बिंदी के साथ अपने सुहागिन वाले लुक को पूरा करें। ध्यान रखें कि बिना सिंदूर के आपका 16 श्रृंगार अधूरा है। इसलिए पूजा में बैठते वक्त मांग में सिंदूर जरूर भरें। 

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 tips for newly bride for Hartalika Teej fast
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram

पैरों में पहनें बिछिया

बिछिया को भी सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसे में पूजा से पहले पैरों में बिछिया अवश्य पहनें। आजकल तो एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन की बिछिया बाजार में मिल जाती है। ऐसे में अच्छी डिजाइन की बिछिया का चयन करें और उसे पहनें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed