{"_id":"66cd978fbd86d506940b3805","slug":"hartalika-teej-2024-tips-for-newly-bride-for-hartalika-teej-fast-2024-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2024: अगर शादी के बाद पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत तो ऐसे हों तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hartalika Teej 2024: अगर शादी के बाद पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत तो ऐसे हों तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 06 Sep 2024 09:34 AM IST
सार
अगर शादी के बाद आप पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रख रहींं हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर तैयार हों। इससे आपका लुक पूरा दिखेगा और आप सबसे खूबसूरत लगेंगी।
विज्ञापन
1 of 6
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Hartalika Teej 2024: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर मां गौरी और महादेव की पूजा करती हैं।
ऐसी मान्यता है कि जो भी महिला इस दिन सच्चे मन से भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करती है तो भगवान उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। इस साल ये तिथि 6 सितंबर को पड़ रही है, ऐसे में हरतालिका तीज का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा।
इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं, जिसके चलते वो पूजा के वक्त 16 श्रृंगार करती हैं। इसके साथ-साथ वो काफी अच्छे से तैयार होती हैं। अगर शादी के बाद आप पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रख रहीं हैं तो तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इससे आपका लुक पूरा दिखेगा और आप सबसे खूबसूरत लगेंगी।
2 of 6
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
पहले एथनिक आउटफिट
हरतालिका तीज के दिन एथनिक आउटफिट ही पहनें। इस दिन के लिए साड़ी या लहंगा सबसे बेस्ट रहेगा। अगर शादी के बाद पहली बार व्रत रख रही हैं तो हो सके तो अपनी शादी का लहंगा ही इस दिन पहनें। लहंगे के अलावा आप चाहें तो अपने पति द्वारा दी गई साड़ी भी पहन सकती हैं।
3 of 6
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
शादी का चूड़ा
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए हाथों में शादी का चूड़ा अवश्य पहनें। ये आपकी शादी की यादों को ताजा करने का काम करेगा। अगर शादी का चूड़ा नहीं पहनना चाहतीं तो अपने आउटफिट से मैच करके हाथ भरकर चूड़ियां पहनें।
सिंदूर और माथे पर बिंदी के साथ अपने सुहागिन वाले लुक को पूरा करें। ध्यान रखें कि बिना सिंदूर के आपका 16 श्रृंगार अधूरा है। इसलिए पूजा में बैठते वक्त मांग में सिंदूर जरूर भरें।
विज्ञापन
5 of 6
हरतालिका तीज 2024
- फोटो : instagram
पैरों में पहनें बिछिया
बिछिया को भी सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसे में पूजा से पहले पैरों में बिछिया अवश्य पहनें। आजकल तो एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन की बिछिया बाजार में मिल जाती है। ऐसे में अच्छी डिजाइन की बिछिया का चयन करें और उसे पहनें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।