{"_id":"66d17ef0e49aba8ec200e399","slug":"latest-payal-design-for-hartalika-teej-2024-new-payal-design-images-disprj-2024-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Payal Design For Hartalika Teej: हरतालिका तीज के लिए खरीदनी है पायल तो पहले देखें क्या है आजकल ट्रेंड में","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Payal Design For Hartalika Teej: हरतालिका तीज के लिए खरीदनी है पायल तो पहले देखें क्या है आजकल ट्रेंड में
Latest Payal Design For Hartalika Teej: हर साल भाद्रपद में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इस दिन का काफी महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ-साथ बहुत सी कुंवारी कन्याएं भी इस दिन मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।
ये त्योहार खासतौर पर महिलाओं के लिए ही होता है, ऐसे में उनका सजना-संवरना तो बनता है। इसी वजह से महिलाएं इस दिन खूब अच्छे से तैयार होती हैं और ज्वेलरी पहनती हैं। सुहागिन महिलाओं के पैरों में बिछिया के साथ-साथ पायल भी खूबसूरत लगती है। अगर आप इस हरतालिका तीज पर अपने लिए नई पायल खरीदना चाहती हैं तो पहले जान लें कि आजकल ट्रेंड में क्या है ? यहां हम आपको पायल की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
हरतालिका तीज पर ऐसी पायल पहनकर बिखेरें जलवा
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
बहुत से लोग वजन देखकर पायल खरीदते हैं। ऐसे में ये डिजाइन काफी सही रहेगी। आप चाहें तो ऐसी सिल्वर पायल का चयन कर सकती हैं। इस पर जो लाल और हरे कुंदन जड़े हैं, उसकी वजह से इसका लुक प्यारा दिख रहा है।
3 of 7
हरतालिका तीज पर ऐसी पायल पहनकर बिखेरें जलवा
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
आजकल इस तरह की डिजाइन काफी ट्रेंड में है। आपने ज्यादातर नई दुल्हनों को इस तरह की पायल पहनें देखा होगा। इस पायल में डोली बनी है, जो कि शादी के समय दिखाई देती है। ऐसे में आप भी इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हरतालिका तीज पर ऐसी पायल पहनकर बिखेरें जलवा
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
ऐसी मल्टी लेयर पायल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी। अगर पैरों में भरी-भरी पायल पहनना चाहती हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। ये आपके लुक को प्यारा दिखाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
5 of 7
हरतालिका तीज पर ऐसी पायल पहनकर बिखेरें जलवा
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अगर सोने की पायल लेने का सोच रहीं हैं तो ये डिजाइन एक बेहतर विकल्प है। इस पायल में मोतियों के साथ पर्ल लगा है, जिसकी वजह से इसका लुक ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। ऐसे में आप भी इस तरह की पायल भी खरीद सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।