{"_id":"66d59c3cfe9e8f456c04d274","slug":"hartalika-teej-2024-special-latest-alta-design-for-feet-disprj-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej Special Alta Design: पैरों की खूबसूरती बढ़ाता है आलता, यहां देखें इसकी खूबसूरत डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hartalika Teej Special Alta Design: पैरों की खूबसूरती बढ़ाता है आलता, यहां देखें इसकी खूबसूरत डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:25 PM IST
सार
अगर आप हरतालिका तीज के दिन खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो पैरों में आलता जरूर लगाएं। यहां हम आपको आलता की खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आलता के खूबसूरत डिजाइन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Hartalika Teej Special Alta Design: हर सुहागिन महिला के लिए आलता उनके श्रृंगार का अहम होता है। यही वजह है कि हर पूजा-पाठ से पहले महिलाएं अपने पैरों में आलता लगाती हैं। शादी-विवाह में भी रस्मों के वक्त सुहागिन महिलाएं अपने पैरों में आलता अवश्य लगाती हैं। अब जब हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है तो इस दिन भी पैरों में आलता लगाने का अपना अलग महत्व है।
हरतालिका तीज के दिन महिलाएं खूब अच्छे से सजती हैं, और अपने अखंड सुहाग के लिए महादेव और मां गौरी के प्रार्थना करती हैं। ऐसे में अगर आप हरतालिका तीज के दिन खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो पैरों में आलता जरूर लगाएं। यहां हम आपको आलता की खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी पारंपरिक रूप से खुद को पूजा के लिए तैयार कर सकें।
2 of 7
आलता के खूबसूरत डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
अगर आपके पास समय है और आप पैरों में आलता से अलग डिजाइन बनाना चाहती हैं तो ऐसी मंडाला आर्ट वाली डिजाइन का चयन करें। ये पैरों को पूरी तरह से सजा देगी और आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगी।
3 of 7
आलता के खूबसूरत डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
इस तरह की डिजाइन अक्सर नई दुल्हनों के पैरों में देखी जाती है। नई दुल्हनों को सजने-संवरने का काफी शौक भी होता है। ऐसे में अगर ये आपकी शादी के बाद पहली हरतालिका तीज है तो इस डिजाइन का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आलता के खूबसूरत डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
बहुत सी जगहों पर आलता लगाने में सफेद रंग का इस्तेमाल नहीं होता। ऐसे में आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। ऐसी डिजाइन बनाते वक्त भी गोले के आस-पास बिंदियां बनाना कभी भी न भूलें। लुक आपका उसी की वजह से खूबसूरत लगेगा।
विज्ञापन
5 of 7
आलता के खूबसूरत डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अगर महीन डिजाइन तलाश कर रहीं हैं तो इसे चुनें। इस तरह की डिजाइन लगाने के लिए आप ईयरबड की मदद ले सकती हैं। इसके अलावा आजकल बाजार में आलता लगाने के टूल्स आते हैं, जिनकी मदद से आलता की महीन डिजाइन लगाई जा सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।