फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips: खत्म हो गया है ब्लश तो खोलें फ्रिज और दो सब्जियों से कर लें तैयार, जानें कैसे

Sun, 01 Sep 2024 04:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Sep 2024 04:13 PM IST
सार

अगर आपका ब्लश खत्म हो गया है, तो घबराएं नहीं। आप सब्जियों के इस्तेमाल से इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
DIY Tips for making blush at home in simple way in hindi
खत्म हो गया है ब्लश तो खोलें अपना फ्रिज और दो सब्जियों से कर लें तैयार - फोटो : Pexel

DIY Tips: खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। आज के समय में तो बाजार में महिलाओं को उनकी स्किन टोन और स्किन टाइप के हिसाब से मेकअप आसानी से मिल जाता है। जिस तरह से महिलाओं की खूबसूरती में लिपस्टिक चार चांद लगाती है, ठीक उसी तरह से ब्लश भी मेकअप का काफी अहम हिस्सा है। ब्लश की वजह से चेहरे की लालिमा बरकरार रहती है।

कई बार ऐसा होता है कि ब्लश खत्म हो जाता है। हर किसी से लिए तत्काल जाकर इसे खरीदना आसान नहीं होता। ऐसे में आप इसे घर पर तैयार कर सकती हैं। जी हां, ये भले ही सुनने में अजीब लगे, लेकिन आप घर पर ही बिना केमिकल वाला ब्लश सब्जियों की मदद से बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। इसके साथ ही आप इस प्राकृतिक ब्लश को स्टोर करके फ्रिज में रख सकती हैं, ताकि आप बिना समय गंवाएं इसका इस्तेमाल कर सकें। 

DIY Tips for making blush at home in simple way in hindi
खत्म हो गया है ब्लश तो खोलें अपना फ्रिज और दो सब्जियों से कर लें तैयार - फोटो : Pexel

गाजर की मदद से करें तैयार

पीच रंग के ब्लश के लिए आप गाजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ब्लश हर किसी पर काफी खूबसूरत लगता है। इसे बनाना काफी आसान है।

DIY Tips for making blush at home in simple way in hindi
खत्म हो गया है ब्लश तो खोलें अपना फ्रिज और दो सब्जियों से कर लें तैयार - फोटो : Pexel

इसे बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद गाजर को सुखा लें। जब ये सही से सूख जाए तो थोड़ा सा अरारोट मिलाकर इसे मिक्सी में पीस लें। आपका ये ब्लश तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DIY Tips for making blush at home in simple way in hindi
खत्म हो गया है ब्लश तो खोलें अपना फ्रिज और दो सब्जियों से कर लें तैयार - फोटो : Pexel

चुकंदर का ब्लश ऐसे करें तैयार

लाल ब्लश के लिए आपको चुकंदर का इस्तेमाल करना पड़ेगा। चुकंदर खाने से न सिर्फ आपका स्वास्थ सही रहता है, बल्कि ये सुंदरता बढ़ाने में भी आपकी मदद कर सकता है। चुकंदर की मदद से आपको ब्लश बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
DIY Tips for making blush at home in simple way in hindi
खत्म हो गया है ब्लश तो खोलें अपना फ्रिज और दो सब्जियों से कर लें तैयार - फोटो : Pexel

चुकंदर का ब्लश तैयार करने के लिए बस सबसे पहले चुकंदर का गाढ़ा पल्प तैयार करें। इस पल्प में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसे सही तरह से मिक्स करें। बस इन दो स्टेप्स से आपका ब्लश तैयार है। आप इसे छोटे से कांच के कंटेनर में रखकर स्टोर कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed