फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Hair Cut Tips: बिगड़ गया है हेयर कट तो घबराएं नहीं, इन तरीकों को अपनाकर बदलें अपना लुक

Fri, 26 Jul 2024 01:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Jul 2024 01:46 PM IST
सार

अगर आपका हेयर कट खराब हो गया है तो कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। 

विज्ञापन
hair cut kharab ho jaye to kya kare in hindi
बिगड़े हेयर कट को ऐसे करें सही - फोटो : Freepik

Bad Hair Care Tips: हम सभी अक्सर समय-समय पर अपना लुक बदलने के लिए हेयर कट कराते हैं। हेयर कट कराने से पूरा लुक ही बदल जाता है। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो कुछ-कुछ समय के अंतराल पर हर महिला बालों को कट कराना पसंद करती है।



अलग-अलग हेयर स्टाइल की वजह से उनका लुक लगता भी काफी खूबसूरत है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हेयर स्टाइलिस्ट की लापरवाही की वजह से हेयर कट खराब हो जाता है। ऐसा होने पर गुस्सा आना तो स्वाभाविक है। बहुत सी महिलाएं तो हेयर कट खराब होने के बाद किसी के सामने भी नहीं जातीं। पर इस समय आपको आराम से ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत है।

आप चाहें तो कुछ टिप्स को अपनाकर अपने खराब हेयर कट को सही करा सकती हैं। यहां हम आपको इसके लिए ही कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस मौके पर घबराएं नहीं और अपना लुक बदल लें।

hair cut kharab ho jaye to kya kare in hindi
बिगड़े हेयर कट को ऐसे करें सही - फोटो : instagram
कटवा सकती हैं बैंग्स
 

अगर आपके बाल आगे से गलत कटे हैं तो आप उसे ठीक करने के लिए बैंग्स करवा सकती हैं। बैंग्स लड़कियों के चेहरे पर काफी क्यूट लगती हैं। इसमें आपके माथे पर बाल रहते हैं। अगर बॉब कट हेयर कट लिया है तो भी आप बैंग्स करा सकती हैं। लंबे बालों के साथ भी ये अच्छी लगती है। 

hair cut kharab ho jaye to kya kare in hindi
बिगड़े हेयर कट को ऐसे करें सही - फोटो : instagram-Madhuri Dixit

कटवाएं लेयर्स

अगर पीछे से बाल ऊपर-नीचे कटे हैं तो आप बालों को मल्टी लेयर में कटवा सकती हैं। मल्टी लेयर हेयर कट आपके लुक को बदलने में मदद करेगा। खासतौर पर अगर आपके बाल लंबे हैं तब तो आप बिना सोचे मल्टी लेयर कराकर अपने खराब हेयर कट को सही कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hair cut kharab ho jaye to kya kare in hindi
बिगड़े हेयर कट को ऐसे करें सही - फोटो : iStock

मेसी हेयर स्टाइल दिखेगी बेहतर

अगर आपका हेयर कट खराब हो गया है तो कभी भी बालों को स्ट्रेट न करें। स्ट्रेट कराने से आपकी खराब हेयर स्टाइल अलग से दिखेगी। ऐसे में मेसी हेयर स्टाइल बनाकर रखें, ताकि बाल आपके सही दिखें। 

विज्ञापन
hair cut kharab ho jaye to kya kare in hindi
बिगड़े हेयर कट को ऐसे करें सही - फोटो : instagram

अलग एसेसरीज लगेगी खूबसूरत

अपने खराब हेयर कट को खूबसूरत बनाने के लिए आप अलग तरह की एसेसरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें स्क्रंची, हेयर बैंड, क्लिप्स और रबड़ काफी अहम है। छोटी-छोटी क्लिप्स की वजह से आपका लुक अच्छा दिख सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed