गौहर खान बिग बॉस 14 के घर में तूफानी सीनियर बनकर आने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वहीं अब उन्होंने अपनी शादी का ऐलान कर बहुत सारे फैंस के दिल तोड़ दिए हैं। लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे जैद दरबार के साथ वो 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगी। जिसका ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया। साथ ही गौहर ने अपने प्री वेडिंग फोटोशूट को भी साझा किया है। जिसे देखने के बाद अब उनके ब्राइडल लुक का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि प्री वेडिंग शूट में उनका स्टाइल काफी इंप्रेसिव दिखा।
2 of 5
गौहर खान, जैद दरबार
- फोटो : Instagram: @gauaharkhan
प्री वेडिंग शूट के लिए गौहर ने बड़ा ही खूबसूरत सा मल्टीकलर का लहंगा चुना है। जिसका रॉ सिल्क फैब्रिक और सिल्वर एंब्रायडरी इसे बेहद खास बना रहे हैं। वहीं साथ में मस्टर्ड यलो कलर का ब्लाउज जिसके साथ हाथ से की गई जरदोजी वर्क की कोटी इसका लुक बढ़ा रही है। लहंगे संग चुनरी को स्किप कर ये हाथ से वर्क की गई शार्ट कोटी बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं इस लहंगे को डिजाइनर मृणालिनी राव ने डिजाइन किया है।
3 of 5
गौहर खान
- फोटो : instagram
वहीं गौहर के साथ उनके 'टू बी ग्रूम' भी कुर्ता पायजामा और जैकेट वाले लुक में डैसिंग लग रहे हैं। गौहर ने अपने इस लुक को आकर्षक सिल्वर नेकपीस और कर्ली बालों के साथ पूरा किया है। हाथों में कंगन और मैट बेस मेकअप के साथ रेड लिप्स में गौहर गजब की खूबसूरत लग रही हैं। गौहर खान के इस प्री वेडिंग शूट को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो काफी स्टनिंग ब्राइड बनकर सामने आने वाली हैं।
4 of 5
गौहर खान, जैद दरबार
- फोटो : Instagram: @awez_darbar
गौहर स्टाइल के मामले में काफी एलिगेंस लुक में दिखती हैं। बिग बॉस 14 के घर में तूफानी सीनियर बनकर पहुंची गौहर का फैशन सेंस फैंस को काफी पसंद आया था।
5 of 5
गौहर खान
- फोटो : instagram
वाइन रेड कलर की साड़ी जिसके संग शिमरी बैकलेस ब्लाउज को पेयर किया गया था। गौहर का लुक इंप्रेसिव था। वहीं गौहर ने इस खूबसूरत साड़ी को साइड ब्रेडेड के साथ मैच किया था। साड़ी में गौहर की परफेक्ट फिगर वाली तस्वीरें फैशन लवर को भी काफी पसंद आयी थी।