फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2024: गणपति उत्सव में इस बार पहनें नौवारी साड़ी, जानें इसे पहनने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

Sat, 07 Sep 2024 08:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 07 Sep 2024 08:30 AM IST
सार

अगर आप इस गणपति उत्सव में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाने का सोच रही हैं तो इस बार नौवारी साड़ी पहनकर जलवा बिखेरें। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 how to wear nauvari saree draping style of nauvari saree step by step with image
गणपति उत्सव में इस बार पहनें नौवारी साड़ी - फोटो : instagram

Ganesh Chaturthi 2024: 7 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरूआत होने जा रही है। इस उत्सव का इंतजार लोग सालभर करते हैं। हर साल गणेश चतुर्थी यानी कि बप्पा के जन्मदिन के दिन से गणेश उत्सव का आरंभ होता है, जोकि पूरे दस दिन तक चलता है। गणेश उत्सव में लोग अपने-अपने घरों, कॉलोनियों में बप्पा की स्थापना करते हैं और खुशियां मनाते हैं। वैसे तो इन दस दिनों में गणपति उत्सव की धूम पूरे देश में देखते बनती है, लेकिन बप्पा के स्वागत का सबसे ज्यादा उत्साह महाराष्ट्र में देखा जाता है।

महाराष्ट्र में महिलाएं खूब सज-संवर के गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं। इस दौरान वो पारंपरिक नौवारी साड़ी पहनती हैं, जिसका लुक काफी खूबसूरत लगता है। अगर आप भी इस बार बप्पा के स्वागत में नौवारी साड़ी पहनने का विचार कर रहीं हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको आसान तरीके से नौवारी साड़ी पहनने का तरीका बताएंगे। ताकि आप भी आपना मराठी लुक दिखा सकें। 

Ganesh Chaturthi 2024 how to wear nauvari saree draping style of nauvari saree step by step with image
गणपति उत्सव में इस बार पहनें नौवारी साड़ी - फोटो : instagram

ये है तरीका 

नौवारी साड़ी पहनने से लुक काफी खूबसूरत दिखता है। अगर आप पहली बार ये पहन रहीं हैं तो चाहें तो पैरों में लेगिंग टाइप का भी कुछ पहन सकती हैं। अब साड़ी को पहनने की शुरूआत करें।

Ganesh Chaturthi 2024 how to wear nauvari saree draping style of nauvari saree step by step with image
गणपति उत्सव में इस बार पहनें नौवारी साड़ी - फोटो : instagram

नौवारी साड़ी पहनने के लिए सबसे पहले साड़ी को दो भागों में बांट लें। अब सीधे हाथ की तरफ साड़ी का एक तिहाई हिस्सा रखें और बाकी हिस्से को उल्टे हाथ की तरफ रहनें दें। इसके बाद फिर धोती की तरह साड़ी के दोनों कोनों को पकड़कर कमर पर कस के गांठ बांध लें।  ये गांठ टाइट होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 how to wear nauvari saree draping style of nauvari saree step by step with image
गणपति उत्सव में इस बार पहनें नौवारी साड़ी - फोटो : instagram

इसे बांधने के बाद फिर उल्टी साइड से साड़ी को पकड़ें और इसकी प्लीट्स बना लें। इन प्लेट्स को पैरों के बीच से ले जाएं और पीछे कमर में अटैच करें। इसे पिन से सही से अटैच करें, ताकि ये खुल न जाए।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 how to wear nauvari saree draping style of nauvari saree step by step with image
गणपति उत्सव में इस बार पहनें नौवारी साड़ी - फोटो : instagram

अब बची हुए साड़ी की दोबारा प्लीट्स बनाएं, जैसे नॉर्मल तरीके से बनाते हैं और फिर इसे राइट साइड के पैर से निकालकर आगे की ओर पल्लु बनाकर पिन से अटैच लें। ये पल्लु नॉर्मल साड़ी जैसा होगा। इसे सही से कंधे पर अटैच कर लें ताकि बप्पा के स्वागत में डांस करते वक्त ये हिले नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed