आज का फैशन टिप्स: पांच स्टाइल के फ्लोरल आउटफिट को वॉर्डरोब में करें शामिल, मिलेगा हर मौके पर ट्रेंडी लुक
फ्लोरल साड़ी
कटरीना से लेकर जान्हवी तक कई अभिनेत्रियों को फ्लोरल साड़ी में देखा जा चुका है। फ्लोरल साड़ी आपको स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देती हैं। जान्हवी की ये सफेद और पिंक फ्लोरल साड़ी काफी खूबसूरत है।
फ्लोरल सूट
पारंपरिक कपड़ों में आप फ्लोरल सूट को भी अपना सकते हैं। अनारकली में फ्लोरल स्टाइल काफी जंचता है। आमना शरीफ का ये फ्लोरल अनारकली उन्हें ट्रेंडी लुक दे रहा है।
फ्लोरल वेस्टर्न ड्रेस
कटरीना का अक्सर फ्लोरल ड्रेसेज में देखा जाता है। फ्लोरल शाॅर्ट् या लाॅन्ग ड्रेस को आप कैरी करके किसी भी मौके पर अलग लुक अपना सकती हैं। नेहा कक्कड़ की ये फ्लोरल फ्लोर लेंथ स्लिट ड्रेस ग्लैमरस लग रही है।
फ्लोरल प्लाजो
करिश्मा कपूर का फ्लोरल प्लाजो भी क्लासी और स्टाइलिश है। आप पेपलम टाॅप, क्राॅप टाॅप के साथ फ्लोरल प्लाजो को पेयर कर सकती हैं। ये आपको कैजुअल लुक देगा।