महिला हो या पुरुष हर कोई खुद को फिट और स्लिम दिखाना चाहता है। लेकिन कई बार केवल कपड़ों के गलत चुनाव की वजह से लोग मोटे दिखने लगते हैं। वैसे भी महिलाएं फैशन के मामले में आगे रहती हैं। बाजार से कपड़े खरीदते समय वो केवल कलर और डिजाइन पर ध्यान देती हैं। उन्हें लगता है कि जो कपड़ा अच्छा लगता है। वहीं पहनना चाहिए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जो कपड़े वो खरीदकर लाती हैं। उन्हें पहनने पर सही फिटिंग नहीं आती।
2 of 7
सही साइज के कपड़े
- फोटो : istock
जिसका नतीजा कि उसे पहनने पर आप मोटे ना होकर भी फैट वाली दिखती हैं। इसलिए कपड़ों का चुनाव करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
3 of 7
शर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
जैसे कि अगर आपको चेक प्रिंट्स पसंद है। लेकिन चेक प्रिंट्स में आप बड़े प्रिंट्स का चुनाव कम ही करें। क्योंकि शरीर में जरा सा भी फैट आपको बिना वजह मोटा दिखा सकता है। बड़े प्रिंट के कपड़े में पेट ज्यादा दिखता है। ऐसे में आपका पूरा लुक ही खराब हो जाएगा। इससे अच्छा होगा कि आप अपने लिए लाइनिंग वाले कपड़ें खरीदें। खासतौर पर हॉरिजॉटल लाइन वाले। इसमे आप बिना किसी एफर्ट के ही एक्स्ट्रा स्लिम दिखेंगी।
4 of 7
ओवरसाइज टॉप
- फोटो : instagram
शरीर फिट है तो भी आप ओवरसाइज कपड़ों का चुनाव बहुत ध्यान देकर करें। इन दिनों ओवरसाइज टीशर्ट और पैंट्स वगैरह का फैशन है। लेकिन इनका चुनाव भी काफी सोच-समझकर करें। अगर आपकी हाइट कम है और हेल्दी ब़ॉडी की मालकिन हैं। तो ओवरसाइज कपड़े ना ही पहनें। इसमे आप और भी ज्यादा मोटी दिखेंगी।
अगर पहनने का मन ही है तो फिर डार्क कलर के ओवरसाइज कपड़ों को पहनें। ये आपको स्लिम दिखाएंगे।
5 of 7
ब्लाउज
- फोटो : instagram
ब्लाउज की डिजाइन पर दें ध्यान
अगर आपके ब्रेस्ट हैवी हैं तो कभी भी टर्टल नेक टॉप या फिर क्रॉप टॉप का चुनाव ना करें। इससे और भी ज्यादा फैट समझ में आने लगता है। वहीं अगर आपके अपर बॉडी पार्ट्स जैसे कि बाजुओं में फैट ज्यादा है तो कभी भी फ्रिल को ब्लाउज में ऐड ना करवाएं।