{"_id":"6964a8baf46ab6e394099202","slug":"fashion-tips-which-color-should-wear-on-makar-sankranti-puja-check-outfit-ideas-2026-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti Fashion Tips: मकर संक्रांति की पूजा में दिखाएं अपना सादगीभरा अंदाज, ये टिप्स हैं काम की","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Makar Sankranti Fashion Tips: मकर संक्रांति की पूजा में दिखाएं अपना सादगीभरा अंदाज, ये टिप्स हैं काम की
Wed, 14 Jan 2026 07:54 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:54 AM IST
सार
Makar Sankranti Fashion Tips: अगर आप मकर संक्रांति के मौके पर सादगीभरा अंदाज दिखाना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको यहां पुरुषों और महिलाओं सभी के लिए आउटफिट आइडिया देंगे।
विज्ञापन
मकर संक्रांति की पूजा में दिखाएं अपना सादगीभरा अंदाज, ये टिप्स हैं काम की
- फोटो : instagram
Makar Sankranti Fashion Tips: मकर संक्रांति भारतीय त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार खासतौर पर फसल कटाई, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, और खूब सारा दान करते हैं। इस मौके पर नये कपड़े पहनने का भी रिवाज है।
महिलाओं के लिए पहला विकल्प
- फोटो : instagram
महिलाओं के लिए पहला विकल्प
- मकर संक्रांति के मौके पर अगर आप चाहें तो पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं
- पीला रंग इस पूजा के लिए काफी शुभ माना जाता है।
- इसके साथ बालों में भी अलग स्टाइल बनाएं।
- इस तरह की साड़ी के साथ मेकअप और ज्वेलरी को हल्का ही रखें, वरना आपका लुक अजीब दिखेगा।
दूसरा विकल्प
- फोटो : instagram
दूसरा विकल्प
- कुछ सिंपल पहनने का मन है तो इस तरह के फ्लोरल सूट से बेहतर विकल्प माना जाएगा।
- ऐसा सूट हर महिला के पास बेहद आसानी से मिल जाएगा।
- अगर पीले रंग का सूट नहीं है तो आप लाल या हरे रंग का सूट भी कैरी कर सकती हैं।
- इसके साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : instagram
इन बातों का ध्यान रखें
- मकर संक्रांति की पूजा के दौरान ज्यादा मेकअप करने से बचें।
- ज्यादा हैवी ज्वेलरी आपके लुक को बिगाड़ने का काम करेगी।
- हील्स पहनने की बजाय मोजरी या फिर फ्लैट चप्पलों को जगह दें।
विज्ञापन
पुरुषों के लिए पहला विकल्प
- फोटो : instagram
पुरुषों के लिए पहला विकल्प
- बात जब मकर संक्रांति के मौके की है तो पीले रंग का कुर्ता ही पहनें।
- कुर्ते के साथ अगर आप धोती पहनेंगे तो आपका लुक ज्यादा अच्छा लगेगा।
- धोती की वजह से आपको पूजा में बैठने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।