शादी के मौके पर हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। कई दिनों तक चलने वाली रस्म में हर फंक्शन के लिए अलग-अलग लुक में तैयार होते हैं। भले ही कई सारे डिजाइन वियर का ट्रेंड आ गया हो लेकिन साड़ी लड़कियों की पहली पसंद रहती है। अगर शादी के दिन वाले फंक्शन में आप भी साड़ी पहनने वाली हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Fashion Tips: दिन के फंक्शन में पहन रहीं फ्लोरल साड़ी तो, इन टिप्स को रखें याद
दिन के फंक्शन के लिए अगर आप फ्लोरल प्रिंट की साड़ी को चुन रही हैं। तो ध्यान रखें कि ये पेस्टल शेड की हो। पेस्टल शेड की साड़ी में दिन के वक्त खूबसूरत लुक आता है। फ्लोरल प्रिंट दिन के मौके पर क्लासी लुक देते हैं। सैटिन या ऑर्गेंजा सिल्क की फ्लोरल प्रिंट साड़ी इन दिनों पसंद की जा रही है।
शहनाज गिल पिछले दिनों वेडिंग फंक्शन के लिए सफेद रंग की साड़ी में तैयार हुई थीं।
फ्लोरल प्रिंट की साड़ी के साथ दिन के मौके पर सटल और न्यूड शेड का मेकअप खूबसूरत लगता है। इस तरह की साड़ी के साथ ड्यूई बेस मेकअप और ग्लॉसी लिप्स चुनें। अगर पिंक बेस नहीं पसंद तो न्यूड मेकअप करें।
डे इवेंट के लिए पर्ल ज्वैलरी परफेक्ट लगती है। चोकर नेकपीस और स्टड ईयररिंग्स के साथ फ्लोरल प्रिंट साड़ी खूबसूरत लगती है। पर्ल के अलावा अनकट और कुंदन के लेयर्ड नेकपीस भी अच्छी लगेगी।
दिन के मौके पर बालों को खुला स्ट्रेट या फिर वेवी कर्ल किया जा सकता है। वैसे आजकर लो बन का ट्रेंड है। जिसमे आप फ्रेश गुलाब के फूल या फूलों वाली एक्सेसरीज को लगा सकती हैं। इस तरह से आप तैयार होंगी तो ट्रेंडी लुक मिलेगा।