Fashion Tips: अभिनेत्री सारा अली खान वैसे तो काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं, लेकिन उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर उन्हें चिकनकारी कुर्तियां, सलवार सूट में देखा जाता है। सारा भारतीय परिधानों में बहुत ही आकर्षक नजर आती हैं। कई मौकों पर या पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान वह सूट या साड़ी में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उनके ब्राइडल लुक की तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आ जाती हैं। सारा अली का फैशन स्टाइल शानदार है। आम साधारण कपड़ों में लड़की को कैसे सुंदर और पारंपरिक दिखना है, यह सारा बखूबी जानती हैं। अगर आप सारा अली खान के ट्रेडिशनल लुक से टिप लेना चाहती हैं तो सारा अली खान के लहंगा लुक से सीख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर सारा अली खान के लहंगा लुक की तस्वीरें हैं, जहां आप उनके लहंगा के साथ ब्लाउज डिजाइन पर नजर डालें। सारा अली खान के लहंगे के ब्लाउज डिजाइन को अपनाकर आप भी स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक को अपना सकती हैं। यहां देखें सारा अली खान के लहंगे के ब्लाउड डिजाइन की तस्वीरें।
Fashion Tips: सारा अली खान ने लहंगे पर कैरी किए ये डिजाइनर ब्लाउज, देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन