फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: पुराने लहंगे को घेरदार बनाने के लिए ये टिप्स आएंगे काम

Mon, 30 May 2022 12:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 30 May 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips Know How to Wear Old Lehenga for Perfect Look Know in Hindi
lehenga
लहंगे का ट्रेंड इन दिनों काफी ज्यादा है। पहले तो केवल शादी के मौके पर ही लड़कियां लहंगा पहनती थीं। लेकिन लहंगा इन दिनों काफी ट्रेंडी है। जिसे हर मौके पर पहना जा सकता है। ए लाइन डिजाइन का लहंगा इस समय काफी चलन में है। लेकिन आलमारी में काफी सारे लहंगे रहते हैं जो घेरदार नहीं रहते है। ऐसे में इसे पहनने से महिलाएं कतराती हैं। अगर आपकी आलमारी में भी ऐसा कोई लहंगा है जिसे आप बेहद पसंद करती हैं। लेकिन कम घेर की वजह से नहीं पहनती तो इसे इन तरीकों से घेरदार बना सकती हैं। 

 

Fashion Tips Know How to Wear Old Lehenga for Perfect Look Know in Hindi
lehenga - फोटो : istock

सिंपल से लहंगे को घेरदार या फ्लफी बनाने के लिए कुछ तरीके अपनाएं जा सकते हैं। 

Fashion Tips Know How to Wear Old Lehenga for Perfect Look Know in Hindi
लहंगा - फोटो : instagram/therealkarismakapoor
बाजार में मिल जाएगा घेरा

अगर लहंगा बिल्कुल सिंपल है और आप उसे घेरदार बनाना चाहती हैं। तो बाजार में बने बनाए घेरे मिल जाएंगे। रेडीमेड घेरे की मदद से लहंगे को फ्लफी बनाया जा सकता है। इसे लहंगे के नीचे आप पेटीकोट की तरह पहनकर लहंगे को घेरदार बनाया जा सकता है। इसकी खासियत ये है कि इसे अलग से पहना जाता है। जिस वजह से इसे अलग-अलग लहंगे के साथ पहना जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Know How to Wear Old Lehenga for Perfect Look Know in Hindi
लहंगा लुक - फोटो : instagram/shehnaazgill
केन लगवाएं

आप चाहें तो अपने कम घेरे वाले लहंगे में टेलर से केन लगवा सकते हैं। इस तरह की केन लगवाने से परमानेंट घेर लहंगे में बन जाता है। क्योंकि सारे घेर वाले लहंगे में केन ही लगी होती है। इसलिए आप सिंपल से लहंगे को केन की मदद से फ्लफी बना सकते हैं। केन को लहंगे के नीचे अस्तर की तरह हेमलाइन से थोड़ा ऊपर की तरफ लगवाएं। 

विज्ञापन
Fashion Tips Know How to Wear Old Lehenga for Perfect Look Know in Hindi
लहंगा - फोटो : instagram/janhvikapoor
नेट भी करेगा काम

अगर लहंगा काफी सिंपल और इसमे एंब्रायडरी कम है तो इसे फ्लफी लुक देना अच्छा होगा। इसके लिए आप चाहे तो लहंगे के नीचे की तरफ नेट लगवा सकती हैं। या फिर लहंगे में घेर जोड़ने के लिए आप लहंगे की मैचिंग के कपड़े की मदद से कली जोड़ सकती हैं। इससे भी आपका पुराना लहंगा कलीदार और घेर वाला बन जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed