फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोरा फतेही की इस अनारकली ड्रेस ने जीता हर किसी का दिल, कीमत हैरान करने वाली

Mon, 09 Aug 2021 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 09 Aug 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Fashion tipa Nora Fatehi anarkali dress photos goes viral dress price is Rupees of approx one lakh 25 thousand
Nora Fatehi - फोटो : instagram/Nora Fatehi

बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही को भला कौन नहीं जानता? बॉलीवुड फिल्मों से लेकर साउथ फिल्मों में अपनी अदाकारी और आइटम डांस से जलवे बिखेरने वाली नोरा एक कामयाब डांसर हैं। इवेंट शो हो या बॉलीवुड की बिग बजट वाली फिल्में हों, ये सभी नोरा के डांस के बिना अधूरे लगते हैं। नोरा की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को खूब प्यार देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने डांस और एक्टिंग के अलावा नोरा के फैशन सेंस को भी काफी पसंद किया जाता है। उनकी हर एक फैशन टिप्स को उनके चाहने वाले फॉलो करते हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे अनारकली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही ये तस्वीरेें सोशल मीडिया पर काफी पसदं की जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं इस ड्रेस के बारे में सबकुछ।

Fashion tipa Nora Fatehi anarkali dress photos goes viral dress price is Rupees of approx one lakh 25 thousand
Nora Fatehi - फोटो : instagram/Nora Fatehi

दरअसल, हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में नोरा फतेही एक सूट में नजर आईं, जो कि एक अनारकली सूट है। वे इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और वे हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों को काफी प्यार मिल रहा है।

Fashion tipa Nora Fatehi anarkali dress photos goes viral dress price is Rupees of approx one lakh 25 thousand
Nora Fatehi - फोटो : instagram/Nora Fatehi

ऐसे कंप्लीट किया है लुक

  • नोरा ने जो ड्रेस कैरी की है, वो एक सेज ग्रीन एंब्रायडर्ड अनारकली सूट है। इस सूट को मशहूर डिजाइनर अंजुल भंडारी ने डिजाइन किया है। ये सूट खसतौर पर चिकनकारी और कामदानी लुक के लिए तैयार किया गया है। नोरा ने इस अनारकली सूट के साथ गोल्ड पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स और अंगूठी पहनी है। जबकि उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है, जो उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं। साथ ही इस लुक में वे बेहद ही प्यारी लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion tipa Nora Fatehi anarkali dress photos goes viral dress price is Rupees of approx one lakh 25 thousand
Nora Fatehi - फोटो : instagram/Nora Fatehi

ऐसा है मेकअप

  • इसके अलावा बात उनके मेकअप की करें, तो नोरा ने स्लीक आईलाइनर, पिंक लिप शेड, डेवी स्किन, मस्करा लैडेन लैशेज, ब्लश्ड चिक्स और बीमिंग हाईलाइटर कैरी किया है और कुछ इस तरह उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन
Fashion tipa Nora Fatehi anarkali dress photos goes viral dress price is Rupees of approx one lakh 25 thousand
Nora Fatehi - फोटो : instagram/Nora Fatehi

ये है कीमत

  • ये ड्रेस देखने में काफी प्यारी है और रॉयल लुक दे रही है। वही, बात अगर इस ड्रेस की कीमत की करें, तो इसके लिए आपको काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं क्योंकि इस अनारकली डिजाइनर ड्रेस की कीमत ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर लगभग 1 लाख 25 हजार रूपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed