फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण के इस ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर के दीवाने हुए फैंस, कीमत कर देगी हैरान

Mon, 12 Jul 2021 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Jul 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
Fashion tip Deepika Padukone Oversized Red Sweater Photos Price is approx fifty seven thousand
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड की मस्तानी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दमदार अदाकारी के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनके फैंस उनकी एक-एक तस्वीर व वीडियो के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शायद ही कोई ऐसी तस्वीर या वीडियो हो जिस पर फैंस का बरसकर प्यार नहीं मिलता। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। यही नहीं, दीपिका के ड्रेसिंग सेंस को भी काफी पसंद किया जाता है। लोग उन्हें कॉपी करते हैं और उनके जैसी ड्रेस पहनकर उनके जैसे दिखने की कोशिश भी करते हैं। हाल ही में दीपिका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिनमें वे एक ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर पहने हुए नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लेकिन ये ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर न तो दिखने में कम है और न ही अपनी कीमत के मामले में कम है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Fashion tip Deepika Padukone Oversized Red Sweater Photos Price is approx fifty seven thousand
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithik roshan

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में ऋतिक और दीपिका को एक साथ देखा जा सकता है। जहां दीपिका एक ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को खबर लिखे जाने तक 3 मिलियन से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

Fashion tip Deepika Padukone Oversized Red Sweater Photos Price is approx fifty seven thousand
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithik roshan

क्या है इस स्वेटर में खास?

  • दीपिका ने ऑल ओवर लोगो क्रू नेट स्वेटर कैरी किया है, ये Balenciaga के लग्जरी लेबल का है। बात अगर स्वेटर की करें, तो इसमें थाई लॉन्ग हेमलाइन के साथ ही रिब्ड डिटेल्स, रिब्ड क्रू नेक, एक रिलैक्स फिट, लंबी ड्रॉपी स्लीव्स और रिपीटेड लोगो है। वहीं,  दीपिका ने ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर और वाइड लेग वाले डेनिम्स कैरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion tip Deepika Padukone Oversized Red Sweater Photos Price is approx fifty seven thousand
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithik roshan

इतनी है कीमत

  • दीपिका के फैंस हमेशा से ही उनके फैशन के दीवाने हैं। लड़कियां चाहती हैं कि वे दीपिका की तरह ड्रेस कैरी करें। अगर आप भी दीपिका की तरह ही इस ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर को कैरी करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको एक मोटी रकम खर्च करनी होगी। दीपिका के इस स्वेटर की कीमत लगभग 57 हजार रूपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
Fashion tip Deepika Padukone Oversized Red Sweater Photos Price is approx fifty seven thousand
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/hrithik roshan

वहीं, ऋतिक द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को उन्होंने एक कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने लिखा है 'फाइटर की गैंग टेकऑफ के लिए रेडी है।' यहां आपको बताते चलें कि दीपिका की ऋतिक रोशन के साथ जल्द ही फिल्म फाइटर आने वाली है। इसी को लेकर ऋतिक ने ये तस्वीरें शेयर की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed