फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर लड़की की आलमारी में होने चाहिए ये खूबसूरत दुपट्टे, कम खर्च में मिल जाएगा हीरोइनों जैसा लुक

Sat, 27 Jun 2020 03:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 27 Jun 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
every girl must own these five beautiful bollywood style dupatta in her wardrobe
- फोटो : instagram

लड़कियों के फैशन कभी खत्म नहीं होते। जितने तरह के कपड़े उससे ज्यादा उनसे जुड़ी स्टाइल होती है। बात जब एथिनिक वियर की आती है तो इसमें भी लड़कियों के पास बहुत सारे विकल्प होते हैं। लेकिन उन्हें लगता है कि हर बार बाजार जाकर खरीदना महंगा सौदा होगा। तो आज हम आपको बताएंके स्टाइलिश दिखने के ऐसे ही काम के टिप्स जो कम पैसे में आपको स्टाइलिश लुक दिलाएंगे। अगर आप चाहती हैं कि किसी खास मौके पर आप बिल्कुल किसी हीरोइन जैसी नजर आएं तो बेझिझक उनके जैसी स्टाइल अपनाएं। आपने कभी करीना कपूर से लेकर कटरीना या माधुरी दीक्षित जैसी हीरोइनों के एथिनिक लुक को गौर से देखा है। इनके कपड़ों में ज्यादातर किसी एक चीज पर फोकस होता है। जैसे कि अगर उन्होंने लहंगा पहना है तो लाइट एंब्रायडरी लहंगे पर हैवी वर्क दुपट्टा या किसी खूबसूरत से दुपट्टे के साथ उसे मिक्स एन मैच करते दिखती हैं। तो चलिए हम बताते हैं कि अगर आपको भी स्टाइलिश दिखना है तो अपनी आलमारी में इन पांच तरह के दुपट्टों को जरूर रखें। इन्हें आप सलवार कुर्ते से लेकर लहंगे तक पर ट्राई कर सकती हैं।



 
every girl must own these five beautiful bollywood style dupatta in her wardrobe
lahenga - फोटो : instagram
नेट का दुपट्टा

अगर आप चाहती हैं कि आप हमेशा स्टाइलिश अवतार में दिखें तो नेट का दुपट्टा जरूर पास रखें। इसे आप बड़े ही आसानी से सलवार कुर्ते या लहंगे के साथ ट्राई कर सकती हैं। 


 
every girl must own these five beautiful bollywood style dupatta in her wardrobe
- फोटो : instagram
पटोला दुपट्टा

इस फेस्टिव सीजन अगर आप खुद के लिए शॉपिंग नहीं कर पाएंगी तो परेशान न हों। सिंपल से प्रिटेंड सूट को एक शानदार पटोला दुपट्टा के साथ कैरी करें। फिर देखिए कैसे आपके लुक में चार चांद लग जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
every girl must own these five beautiful bollywood style dupatta in her wardrobe
isha ambani - फोटो : instagram
बांधनी वर्क दुपट्टा

किसी भी दो रंग के बांधनी डिजाइन के दुपट्टे को आप ओढ़कर अपने साधारण से लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। इसे कंट्रास्ट लुक या फिर मिक्स एन मैच कर कैरी करने पर ये बेहद खूबसूरत लुक देगा।


 
विज्ञापन
every girl must own these five beautiful bollywood style dupatta in her wardrobe
silk duptta - फोटो : Social Media
सिल्क का दुपट्टा

सिल्क के दुपट्टे की स्टाइल कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। किसी भी मौके पर अगर आप चाहती हैं कि अलग दिखें तो साधारण से कुर्ते या फिर लहंगे के साथ सिल्क का दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed