ईशा गुप्ता अपने खास बोल्ड अंदाज की वजह से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। इवेंट में जाना हो या फिर फोटोशूट के लिए तैयार होना हो, ईशा गुप्ता अपने ग्लैमरस अंदाज को बिल्कुल भी कम नहीं होने देती। वहीं उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना देती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से सुर्खियां बटोरने वाली ईशा गुप्ता ने हाल ही में फोटोशूट साझा किया है। जिसमे वो एक बार फिर लोगों का दिल चुरा रही हैं। बता दें कि ईशा गुप्ता की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जो उनकी हर एक नई तस्वीर का इंतजार करती है।
2 of 5
esha gupta
- फोटो : instagram
ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट लुक की तस्वीरें साझा की है। जिसमे उनकी अदाएं देख फैंस दीवाने हो रहे हैं और ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में ईशा बिल्कुल सितारों की तरह चमचमाते नजर आ रही हैं। सिल्वर कलर के गाउन में रेडी ईशा का अंदाज काफी बोल्ड दिख रहा है।
3 of 5
esha gupta
- फोटो : instagram
ईशा ने टाइट फिटिंग का सिल्वर गाउन पहना है। जिस पर पूरा सितारों और सिकुइन का वर्क है। गहरे वी नेकलाइन डिजाइन के गाउन की फिटिंग भी काफी अच्छी है। जो उनकी स्लिम फिगर को आसानी से दिखा रही है। जबकि इस गाउन की केप स्लीव इसे खूबसूरत लुक दे रही है। ईशा ने इस सितारों से जगमगाते गाउन को पहन काउच पर बैठकर पोज दिया है।
4 of 5
esha gupta
- फोटो : instagram
जबकि बात करें मेकअप की तो शार्प ब्लैक विंग्ड आईलाइनर के साथ फ्लपी ब्राउन शेड लिपकलर ईशा की बोल्डनेस को और बढ़ा रहे हैं। वहीं सेंटर पार्टेड पोकर स्ट्रेट हेयरस्टाइल गॉर्जियस लग रही है। हैवी सिकुइन वर्क वाले गाउन के साथ ईशा ने छोटी सी इयररिंग को कैरी किया है। जो पूरी तरह से इस ड्रेस के साथ फिट बैठ रही है।
5 of 5
esha gupta
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कि ईशा अपने बोल्ड लुक को देसी कपड़ों में भी दिखा ही देती हैं। झीनी सी ऑर्गेंजा सिल्क फैब्रिक की साड़ी में रेडी ईशा ने कुछ ऐसा ब्लाउज पहना है जो बिल्कुल हटके दिख रहा है। आइस ब्लू कलर की प्लेन साड़ी के साथ फ्लोरल एंब्रायडरी वाले ब्लाउज को चुना गया है। जिसकी डिजाइन इसे ग्लैमरस दिखा रही है।