Eid 2025: ईद का त्योहार खुशियों का त्योहार है। ऐसे में महिलाओं का सजना संवारना तो बनता है। महिलाओं और लड़कियों को तो बस मौका चाहिए होता है अच्छे से तैयार होने का। तो अब जब मौका ईद का है, तो स्टाइलिश अवतार दिखाना तो बनता है।
वैसे तो ज्यादातर महिलाएं ईद के मौके पर सूट पहनना पसंद करती हैं, लेकिन यदि इस बार आप कुछ अलग कैरी करना चाहती हैं तो उसमें ये लेख आपकी मदद करेगा। यहां हम आपको ट्रेंडी को ऑर्ड सेट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिससे टिप्स लेकर आप भी ईद के दिन अलग अंदाज में तैयार हो सकती हैं। आइए बिना देर करते हुए आपको को ऑर्ड सेट का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाते हैं।
2 of 6
सिल्क ऑर्ड सेट
- फोटो : instagram
सिल्क ऑर्ड सेट
यदि आप कुछ ऐसा पहनने का विचार कर रही हैं, जो रॉयल दिखे तो सिल्क फैब्रिक का को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने मेकअप को लाइट ही रखें, ताकि आपका आउटफिट हाइलाइट हो। इसके साथ पैरों में ्लॉक हील्स पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
3 of 6
ब्लैक को-ऑर्ड
- फोटो : instagram
ब्लैक को-ऑर्ड सेट
कुछ ऐसा कैरी करना है जो देखने में भी स्टाइलिश हो तो ऐसा ब्लैक एंड सिल्वर ब्लैक को-ऑर्ड सेट कैरी करें। इसके साथ अपने बालों को खुला रखकर कर्ल करें, इससे आपका लुक अलग और अच्छा दिखेगा। इस को-ऑर्ड के साथ मेकअप को हल्का ही रखें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
4 of 6
ब्लैक एंड रेड को-ऑर्ड
- फोटो : instagram
ब्लैक एंड रेड को-ऑर्ड
ईद के दिन कुछ ग्लैमरस पहनने का विचार है तो इस तरह का को-ऑर्ड कैरी करें। रेड प्लाजो के साथ लाल रंग का ब्लेजर भी पहनें। इस रंग को हाइलाइट करने के लिए ब्लैक ब्रालेट पहनें, ताकि आपका लुक अच्छी तरह से हाइलाइट हो। इसके साथ लिपस्टिक लाल रंग की ही लगाएं, इससे भी आपका लुक प्यारा दिखेगा।
5 of 6
धोती स्टाइल
- फोटो : instagram
धोती स्टाइल
कुछ अलग तरह का आउटफिट कैरी करना है तो ऐसा धोती स्टाइल का को-ऑर्ड सेट कैरी करें। धोती स्टाइल स्कर्ट के साथ शर्ट कैरी करें, जिस पर भारी काम हो। ऐसा लुक भी आपको ईद के दिन सबसे अलग दिखने में मदद करेगा।