फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Divyanka Tripathi : एथनिक वियर में कहर ढाती है टीवी की ये बहु, डालें इनके बेस्ट लुक पर एक नजर

Tue, 28 Feb 2023 12:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 28 Feb 2023 12:11 PM IST
सार

 सोशल मीडिया पर दिव्यांका के लाखों फॉलोअर्स हैं। वो आए-दिन अपने अकाउंट पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

विज्ञापन
Divyanka Tripathi Slays in Ethnic Wear Check Out Her Best Looks
एथनिक वियर में कहर ढाती है टीवी की ये बहु - फोटो : instagram

Divyanka Tripathi : एक समय था जब फैशन के टिप्स लेने के लिए लोग फिल्म जगत की अभिनेत्रियों को फॉलो करते थे। पर, अब टीवी की एक्ट्रेसेस भी स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अगर बात करें टीवी की उन बहुओं की जो एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन की वजह से भी फैमस हैं, तो इनमें दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी आगे रहता है।



ये हैं मोहब्बतें फेम दिव्यांका इशिता का किरदार निभाने के बाद से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर दिव्यांका के लाखों फॉलोअर्स हैं। जो इनकी फोटोज पर प्यार बरसाते रहते हैं। वो आए-दिन अपने अकाउंट पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। वेस्टर्न से ज्यादा लोगों को दिव्यांका इंडियन आउटफिट में पसंद आती हैं। आज की खबर में हम भी आपको एक्ट्रेस का एथनिक अवतार दिखाने जा रहे हैं, जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं। 

Divyanka Tripathi Slays in Ethnic Wear Check Out Her Best Looks
रेड लहंगे में दिखाया था खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

रेड लहंगे में दिखाया था खूबसूरत अंदाज 

कुछ समय पहले दिव्यांका ने लाल रंग के लहंगे में अपनी फोटोज शेयर की थीं। जिसमें उनका लुक लोगों को काफी पसंद आया था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कुर्ते की तरह ही ब्लाउज पहना था। वहीं मांगटीका और हैवी इयररिंग्स उनको और ज्यादा खूबसूरत दिखा रहे थे। 

Divyanka Tripathi Slays in Ethnic Wear Check Out Her Best Looks
रेड साड़ी में लगती हैं बेहद प्यारी - फोटो : instagram

रेड साड़ी में लगती हैं बेहद प्यारी

चटक लाल रंग की साड़ी में दिव्यांका बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर की सैंडिल भी पहनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi Slays in Ethnic Wear Check Out Her Best Looks
रेड शरारा में दिव्यांका - फोटो : instagram

रेड शरारा में दिव्यांका

लोगों को दिव्यांका का ये लुक बेहद पसंद आया था। इस शरारा सूट के साथ उन्होंने ऑरेंज कलर का दुपट्टा कैरी किया था। खुले बाल उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। 

विज्ञापन
Divyanka Tripathi Slays in Ethnic Wear Check Out Her Best Looks
साड़ी में दिखाया एथनिक अवतार - फोटो : instagram

साड़ी में दिखाया एथनिक अवतार

जब दिव्यांका ने पीले और काले रंग की साड़ी पहनीं थीं तो लोगों ने उनकी फोटोज को काफी पसंद किया था। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में चोकर पहना था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed