फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disha Patani: कपड़ों की ही तरह छोटा सा पर्स लिए दिशा पाटनी पहुंची फिल्म देखने, दे दिया यूं पोज

Sat, 30 Apr 2022 05:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 30 Apr 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
disha patani bold look in lilac mini dress with tiny bag worth 46k for heropanti 2 premiere
disha patani - फोटो : instagram

दिशा पाटनी हर मौके पर ग्लैमरस ही नजर आती हैं। फिर वो चाहे उनका कोई इवेंट वाला लुक हो या फिर एयरपोर्ट पर ट्रैवेल वाला लुक। उनके कपड़ों का सेलेक्शन कुछ ऐसा होता है कि दिशा अपनी टोंड बॉडी आसानी से फ्लांट कर लेती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म हीरोपंती 2 देखने पहुंची। दिशा के इस लुक ने एक बार उनके फैंस का ध्यान खींच लिया है। 

disha patani bold look in lilac mini dress with tiny bag worth 46k for heropanti 2 premiere
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

दरअसल, हीरोपंती 2 के प्रीमियर में पहुंची दिशा पाटनी ने लेवेंडर कलर की बेहद खूबसूरत मिनी ड्रेस पहन रखी थी। जो कि उनके लुक की ही तरह काफी बोल्ड थी। डेविड कोमा के क्रिएशन से ली गई इस ड्रेस में दिशा अपनी टोंड बॉडी फ्लांट कर रही थीं। टाइट फिटिंग ड्रेस पर कट आउट डिटेलिंग की गई थी। वहीं बस्टियर के साथ इसका पूरा लुक ग्लैमसर दिख रहा था। 

disha patani bold look in lilac mini dress with tiny bag worth 46k for heropanti 2 premiere
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

वहीं इस ड्रेस पर लैस से एंब्रायडरी की गई थी। जिसके साथ ही नूडल स्ट्राईप के साथ प्लजिंग नेकलाइन इस ड्रेस को बोल्ड बना रही थी। इस लैवेंडर कलर की ड्रेस का अट्रैक्शन हेमलाइन पर बना फ्लावर था। जो कि क्रिस्टल एंब्रायडरी से बनाकर तैयार किया गया था। टाइट फिटिंग मिनी ड्रेस के साथ ही दिशा का मेकअप भी हमेशा की तरह ही सिग्नेचर स्टाइल में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani bold look in lilac mini dress with tiny bag worth 46k for heropanti 2 premiere
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

मैट बेस मेकअप के साथ दिशा ने विंग्ड आई लाइनर लगा रखा था। वहीं न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ ही साइड पार्टीशन वेवी हेयर स्टाइल के साथ इस लुक को कंप्लीट किया गया थाश हालांकि दिशा के इस बोल्ड एंड हॉट लुक के साथ उनके छोटू से पर्स ने भी हर किसी का ध्यान खींचा।

विज्ञापन
disha patani bold look in lilac mini dress with tiny bag worth 46k for heropanti 2 premiere
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

दिशा पाटनी ने अपने इस बोल्ड लुक के साथ टिनी सा बैग कैरी किया था। जिसकी कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है। माचिस के बराबर ये सिल्वर कलर का पर्स आउटहाउस ज्वैलरी से लिया गया है। जिसकी कीमत है 46 हजार रुपये। दिशा पाटनी के इस छोटू से बैग को देख पता चल रहा कि उन्होने अपने इस लुक पर अच्छी खासी रकम खर्च की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed