महिलाओं का फैशन हमेशा ही अतरंगी रहा है। उनकी ड्रेस, मेकअप से लेकर फुटवियर तक सब जुदा होते हैं। इसके साथ ही उनकी इतनी सारी वैराइटी होती है कि खुद लड़कियों को इनके बारे में नहीं पता होता है। ऐसे में अगर बात करें फुटवियर की तो इनकी भी बहुत सारी किस्में होती हैं जो फैशन के हिसाब से चलती हैं। इन फुटवियर को कपड़े के अनुसार पहना जाए तो ये लुक को भी खूबसूरत बनाती हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ खास फुटवियर के बारे में जिनको लड़कियां पहनती तो हैं लेकिन इनका नाम नहीं जानती हैं।
{"_id":"5e1844ce8ebc3e87e618c72b","slug":"different-types-of-female-footwear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लेडीजों की होती हैं इतने तरह की फुटवियर, इनमें से किस-किस का जानती हैं नाम?","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
लेडीजों की होती हैं इतने तरह की फुटवियर, इनमें से किस-किस का जानती हैं नाम?
Fri, 10 Jan 2020 03:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 10 Jan 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
- फोटो : social media
बेली शूज
इस तरह की जूती को लगभग हर लड़की पहनना पसंद करती हैं। ये जूतियां जींस के साथ ही सलवार सूट और ड्रेसेज पर भी खूबसूरत नजर आती हैं। हांलाकि मजेदार बात ये है कि इसका नाम बहुत ही कम लड़कियों को पता है। आगे से गोल डिजाइन वाली इन जूतियों को बेली शूज कहते हैं।
- फोटो : insatgram
लोफर
लोफर भी बेली शूज की तरह ही होती हैं लेकिन इनको पहनने पर ये पैर के ऊपरी हिस्से को थोड़ा ज्यादा ढंकते हैं। साथ ही इस तरह की जूती में सिलाई ऊपर की ओर से नजर आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : social media
सैंडल
आमतौर पर पैरों में पहनने वाली हर तरह की फुटवियर को हम सैंडल कह देते हैं लेकिन सैंडल इसको कहते है। इसके साथ ही ग्लेडिएटर वाली सैंडल को भी इसी में से एक गिना जाता है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
ऑक्सफोर्ड या ब्रोग्स
पुरुषों के फार्मल शूज की तरह ही महिलाओं के लिए भी ब्रोग्स आते हैं। इनको ऑक्सफोर्ड या ब्रोग्स कहते हैं।