Bridal Makeup: शादी का नाम जहन में आते ही लड़कियों के मन में तमाम बातें और ख्याल उमड़ने लगते हैं। हर लड़की अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसी के चलते शादी की तारीख तय होते ही लड़कियां इसकी तैयारियां में जुट जाती हैं। लड़कियां अपने लहंगे से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक का चयन काफी सोच-समझ के करती हैं।
लहंगा और ज्वेलरी तो वो अपने हिसाब से पसंद कर लेती हैं, लेकिन परेशानी सामने आती है शादी के दिन के लिए पार्लर बुक करने में। इस खास दिन का मेकअप भी काफी खास होता है। शादी के दिन अगर परफेक्ट मेकअप न किया जाए तो आपका लुक खराब हो सकता है।
ऐसे में अपने लिए पार्लर बुक करने से पहले एक बार ये जान लें कि आजकल किस तरह के ब्राइडल मेकअप चलन में हैं। सभी के बारे में जानने के बाद अपने मेकअप का चयन करें, ताकि आपका लुक सबसे खूबसूरत दिखे।
2 of 7
कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप
- फोटो : instagram
मिनरल मेकअप
अगर आपकी त्वचा काफी संवेदनशील है तो ये मेकअप आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस मेकअप में स्किन-फ्रेंडली मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में पार्लर वाली आपके स्किन टोन और टाइप का पता लगाकर उसी के हिसाब के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।
3 of 7
कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप
- फोटो : instagram
एयरब्रश मेकअप
इस तकनीक में मेकअप करने के लिए इलेक्ट्रिक-ऑपरेटिड एयरब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। इससे मेकअप काफी स्मूदली होता है और मेकअप में किसी तरह की कोई सिलवट नहीं पड़ती। ऐसे में अगर आप चाहें तो एयरब्रश मेकअप बुक करा सकते हैं।
4 of 7
कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप
- फोटो : instagram
मिनिमल मेकअप
आजकल की लड़कियों को मिनिमल मेकअप काफी पसंद है। अगर आप भी ऐसा मेकअप पसंद करती हैं तो आलिया के इस लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। आलिया भट्ट ने अपनी शादी के दिन अपने मेकअप को काफी मिनिमल यानी कि लाइट ही रखा था।
5 of 7
कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप
- फोटो : instagram
मैट मेकअप
इस में आपके मेकअप को इस तरह से सेट किया जाता है कि आपके चेहरे के फीचर्स अलग से दिखें। ये काफी लाइटवेट होता है। इसमें बस चेहरे के फीचर्स को उबारने का काम किया जाता है।