फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्वनि भानुशाली के लेटेस्ट लुक को देख प्रशंसक ने कह डाला ‘बूढ़ी’, देखिए तस्वीर

Sat, 03 Jul 2021 05:32 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 03 Jul 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
dhvani bhanushali trolled for her latest look in hindi
dhvani bhanushali - फोटो : instagram

ध्वनि भानुशाली की आवाज के कई सारे दीवाने हैं। ध्वनि ने पिछले कुछ समय में म्यूजिक वीडियोज में आवाज देकर अपनी अच्छी पहचान बना ली है। उनके गीतों को खासकर युवा बहुत पसंद करते हैं। ध्वनि न सिर्फ गाती हैं बल्कि वे म्यूजिक वीडियोज में कैमरे के सामने भी होती हैं। इस वजह से लोग उन्हें और भी अच्छे से पहचानते हैं। वे अपने फैशन सेंस को लेकर भी प्रयोग करती रहती हैं। वे अपने हेयर स्टाइल्स में चेंज लाती हैं तो कभी अपना ड्रेस बदल लेती हैं। उनके अलग-अलग अंदाज फैंस को खूब पसंद आते हैं। वे फिटनेस को लेकर भी हमेशा जागरूक रहती हैं, साथ ही वे सोशल मीडिया पर सक्रिय भी रहती हैं और अपने फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं, जिस पर फैंस बढ़- चढ़कर प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए ध्वनि का लेटेस्ट लुक, जिसे देखकर उनके एक प्रशंसक ने कह डाला है उन्हें बूढ़ी। 

dhvani bhanushali trolled for her latest look in hindi
ध्वनि भानुशाली - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
ध्वनि का यह लुक बेहद साधारण है। यह घर पर क्लिक की हुई सामान्य तस्वीरें ही हैं। ध्वनि ने सफेद कलर का टी-शर्ट पहना हुआ है जिसपर कार्टून प्रिंट है। पूरी टी-शर्ट पर बहुत सारे मिकी माउस बने हुए हैं। टी-शर्ट का गला गोल है और स्लीव्स भी सामान्य हैं। 

 

 

dhvani bhanushali trolled for her latest look in hindi
Dhvani Bhanushali - फोटो : सोशल मीडिया

चेहरे पर नहीं है कोई भाव-भंगिमा
इन तस्वीरों में ध्वनि एक जैसे पोज में बैठकर ही अलग-अलग सेल्फी निकाल रही हैं। उनका चेहरा एकदम ब्लैंक दिखाई दे रहा है। चेहरे पर कोई भाव नहीं है। कानों में उन्होंने सिल्वर कलर के गोल ईयररिंग्स डाले हुए हैं। बाकी शरीर पर कोई अन्य जूलरी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dhvani bhanushali trolled for her latest look in hindi
Dhvani Bhanushali - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

हेयर स्टाइल है सामान्य
चूंकि ये तस्वीरें बेहद सामान्य हैं इसलिए हेयर स्टाइल के साथ कोई खास प्रयोग भी नहीं दिखते हैं। उन्होंने बीच की पार्टिंग करके कुछ बालों को आगे निकालकर पीछे पोनी बांधी हुई है। उनके बालों का कलर कुछ ऐसा है कि उनकी उम्र अधिक दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन
dhvani bhanushali trolled for her latest look in hindi
ध्वनि भानुशाली - फोटो : instagram

प्रशंसक ने कह दी ये बात
ध्वनि ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन डाला हुआ है, ‘हाऊ टू चूज वन’। एक प्रशंसक ने उनकी तस्वीर पर कमेंट किया है कि ‘आप इसमें बूढ़ी नजर आ रही हैं।’ ध्वनि ने इस लुक में लाइट मेकअप भी किया हुआ। आंखों में लाइनर व काजल नजर आ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed