फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए दीपिका पादुकोण का लेटेस्ट खास लुक, किया है ये अलग हटके काम

Sat, 03 Jul 2021 07:31 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 03 Jul 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone latest special look in hindi
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं, इस बात में कोई दो राय नहीं है। उनके लुक्स, उनकी पर्सनालिटी, फैशन सेंस, अदाकारी के कारण उनके फैंस की कोई कमी नहीं है। भारत में ही नहीं विदेशों में भी उनकी खूब फैन फॉलोइंग है। बॉलीवु़ड के अन्य सितारों की तुलना में दीपिका सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें बहुत अधिक साझा नहीं करती हैं, यही वजह है कि फैंस को सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का इंतजार रहता है। कोरोना से पहले तो उन्हें अक्सर अवार्ड शो और फिल्मों के प्रमोशन के दौरान अलग-अलग लुक्स में स्पॉट कर लिया जाता था लेकिन इन दिनों तो यह सब संभव ही नहीं है। हाल ही में दीपिका ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसके बाद से ही उनके इस लुक को लेकर फैंस के कमेंट आना शुरू हो चुकी हैं। इस बार उन्होंने अपने लुक से साथ एक छोटा सा नया प्रयोग किया है। अगली स्लाइड्स से जानते हैं उनके लुक और इस नए प्रयोग के बारे में। 

deepika padukone latest special look in hindi
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
दीपिका ने अपने लेटेस्ट लुक में सफेद रंग का लूज वाइट शर्ट डाला हुआ है। जिसके साथ में उन्होंने ब्लू कलर की ही कंफर्टेबल जीन्स पहन रखी है। जींस को एंकल लेंथ तक फोल्ड किया है। इस वाइट शर्ट के ऊपर ब्लैक कलर का मोटा बेल्ट सा डिजाइन दिया हुआ है। 

deepika padukone latest special look in hindi
deepika - फोटो : instagram

यह है नया प्रयोग
पिछली तस्वीर में दीपिका ने अपने लुक के साथ जो नया प्रयोग किया है, वह यह है कि सफेद रंग की ढीली शर्ट के साथ उन्होंने सुनहरे रंग की चूड़ी पहन रखी है। एक हाथ में तीन चुड़ियां हैं, जो कि शर्ट की फुल स्लीव्स होने के कारण उसके ऊपर पहनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone latest special look in hindi
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंदाज है जुदा
दीपिका का इस तस्वीर में अंदाज एकदम जबरदस्त है। वे गर्दन को थोड़ा झुकाकर पोज कर रही हैं। साइड पोज देते हुए एक पांव को उन्होंने किसी चीज पर रखा हुआ है और दूसरा पैर सीधा है। बालों को उन्होंने खोलकर ही रखा है। एक्सप्रेशंस में एटीट्यूड दिखाई दे रहा है। मेकअप भी उनका बहुत खूबसूरत है। 

 

विज्ञापन
deepika padukone latest special look in hindi
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
प्रशंसक कर रहे खूब कमेंट्स
दीपिका की इस तस्वीर पर खूब सारे कमेंट्स आ चुके हैं। उनके चेहरे का मेकअप भी खूब अच्छा लग रहा है। गाल पर उन्होंने हाईलाइटर का उपयोग किया हुआ है। शर्ट का कॉलर बटन खुला हुआ है। हाथों में उन्होंने अंगुठियां भी पहनी हैं। फैंस को यह लुक बहुत अच्छा लग रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed