बीटाउन की नई एक्ट्रेस में शामिल अनन्या पांडे अपने क्यूट और बोल्ड लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं। अनन्या सभी एक्ट्रेस की तरह ही हमेशा वेस्टर्न वियर में ही नजर आती हैं। वहीं इन वेस्टर्न आउटफिट में उनका बोल्ड लुक भी देखने को मिलता है। हालांकि कैजुअल आउटिंग पर अक्सर अनन्या कूल लुक में नजर आती है। जो कि काफी स्टाइलिश दिखता है। वहीं मिस पांडे के इन लुक्स को कॉलेज गोइंग लड़कियां आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। अनन्या के ये लुक्स कॉलेज गोइंग लड़कियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
2 of 6
ananya panday
- फोटो : instagram
कॉलेज में हर किसी पर अपने स्टाइल का इंप्रेशन जमाना है तो अनन्या पांडे के इन लुक से टिप्स ले सकती हैं। अगर आप कॉलेज स्टाइलिश लुक में जाना चाहती हैं तो अनन्या की तरह ऑफ शोल्डर व्हाइट टॉप संग ब्लू डेनिम को पेयर करें। साथ ही स्नीकर्स के साथ इस इसे पूरा करें। वहीं इस लुक को पूरा करने के लिए साथ में डेनिम की जैकेट लेना ना भूलें। ये आपको स्टाइलिश के साथ ही कंफर्टेबल लुक भी देगा। वहीं बालों में हाई बन और गले में गोल़्ड चेन पूरे लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए काफी दिखेगी।
3 of 6
ananya panday
- फोटो : instagram
गर्मियों में अगर आप जींस कैरी करना नहीं चाहती तो ट्रेंडी पैंट्स को ट्राई कर सकती हैं। लाइट एंड डार्क शेड में अनन्या पांडे की तरह ब्राउन शेड के पैंट के साथ लाइट ब्राउन कलर के हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप को पहने। वहीं इस लुक को आप व्हाइट स्नीकर्स या फिर मैचिंग हील्स की मदद से कंप्लीट लुक दें। अनन्या ने इस आउटफिट को अपने ओपन हेयर और मिनिमम आई मेकअप से पूरा किया है।
4 of 6
ananya panday
- फोटो : instagram
अगर आप स्कर्ट पहनकर कॉलेज जाना चाहती हैं तो अनन्या के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती है। मल्टीकलर टैंक टॉप के साथ मेसी हाई पोनी के साथ गोल्डन हूप्स कमाल के लगेंगे। साथ में आप लेदर या फिर डेनिम की स्कर्ट को पेयर कर स्टाइलिश लुक दें।
5 of 6
ananya panday
- फोटो : instagram
इन दिनों को-आर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। बीटाउन एक्ट्रेस से लेकर टीवी की हसीनाएं को-आर्ड सेट पहने स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं। आप चाहें तो अनन्या पांडे के इस को-आर्ड सेट लुक को कॉपी कर सकती हैं।