Chhath Puja 2025 Mehndi: छठ पूजा का त्योहार सूर्यदेव की उपासना का प्रतीक है, इसलिए इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों के साथ हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाकर अपना लुक पूरा करती है। अगर आप छठ पूजा के लिए मेहंदी लगाने की सोच रही हैं, तो कुछ आसान और आकर्षक डिजाइन आपकी तैयारी को और खास बना सकते हैं।
सूर्य, कलश, नारियल, फूल-पत्ती और मंडला जैसे पैटर्न इस दिन के लिए शुभ माने जाते हैं। इन डिजाइनों को आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं, और थोड़े अभ्यास से यह और भी सुंदर दिखेंगे। मेहंदी न केवल हाथों की शोभा बढ़ाती है बल्कि त्योहार की रौनक को भी दोगुना कर देती है। इस छठ पूजा पर सरल और सुंदर मेहंदी डिजाइन चुनें, जो पारंपरिक भी हो और देखने में ट्रेंडी भी लगे।
2 of 6
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
छठ पूजा सूर्यदेव की पूजा का पर्व है, इसलिए आप हथेली पर सूर्य का छोटा सा सिंबल और पानी में अर्घ्य देने का डिजाइन बना सकती हैं। इसे सुंदर बनाने के लिए उंगलियों पर स्वास्तिक का डिजाइन बनाएं। इसके बीच में हैप्पी छठ पूजा भी आप लिखवा सकती हैं।
3 of 6
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
मेहंदी की इस डिजाइन में चार चांद लगने के लिए आप हाथ पर मंदिर बनवा सकती हैं। मंदिर के साथ-साथ चमकता हुआ सूरज भी आप अपनी हथेली पर बनवा सकती हैं, क्योंकि चमकते हुए सूरज की ही पूजा छठ पूजा में की जाती है।
4 of 6
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
छठ पूजा नदी या तालाब के किनारे की जाती है। ऐसे में आप अपनी हथेली पर इसकी झलक दिखा सकती है। बहती नदी में पूजा करती महिला और सामने चमकते सुर्यदेव आपकी मेहंदी में चार चांद लगाने का काम करेंगे। इस डिजाइन के साथ उंगलियों में आप फूल पत्ती वाली डिजाइन बना सकती हैं।
5 of 6
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
इस मेहंदी की खासियत ही है कि आपको अपने हाथ पर बेहद ही खूबसूरती के साथ छठ पूजा लिखवाना है। इसमें आपको कलाई पर खूबसूरत सी गोलाकार डिजाइन बनवाने के बाद उसके बीच में छठ पूजा लिखवाना है।